ताबूत में जिंदा हुआ शव! कब्र से निकली चीखें, खोलना पड़ा ताबूत, चौंकाने वाला दावा
पुलिस की मौजूदगी में जब ताबूत खोला गया तो कथित रूप से ये सामने आया कि उसके अंदर खरोंच के निशान पाए गए। लेकिन डॉक्टरों की चांज वायरल दावे से पूरी तरह अलग थी।
आत्माओं के भटकने की डरावनी कहानियों की अब तक प्रमाणिता साबित नहीं हो पाई है। लेकिन कुछ ऐसी घटनाएं हमारे बीच आती हैं, जो अचंभित करती हैं। ब्राजील के रियाचाओ से कुछ ऐसी ही घटना सामने आई। जिसमें दावा किया गया एक कब्र से चीखने की आवाजें आ रहीं थीं।
हालात ऐसे हुए कि पुलिस की मौजूदगी में ताबूत को खोलना पड़ा। कथित रूप से दावा किया गया कि जब ताबूत के अंदर महिला के शरीर को देख सब हैरान थे। दरअसल पूरी बॉडी गर्म थी। कयास लगाए गए कि महिला जीवित ही दफन की गई। ताबूत के अंदर भी वो जीवित रही। ऐसे में पुलिस ने बॉडी की जांच के लिए फिर से डॉक्टरों की टीम बुलाई।

मामला पूर्वोत्तर ब्राजील के एक क्षेत्र रियाचाओ दास नेवेस का है। जहां एक चौंकाने वाली घटना पिछले कुछ दिनों से चर्चा का विषय बनी हुई थी। एक रिपोर्ट के मुताबिक रोसांगेला अल्मीडा डॉस सैंटोस नाम की एक महिला की डॉक्टरों ने मौत की पुष्टि कर दी थी। दरअसल, 37 वर्षीय ये महिला एक खास बीमारी से ग्रस्त थी। महिला के डेथ सर्टिफिकेट के मुताबिक उसकी मौत सेप्टिक शॉक और दिल का दौरा पड़ने से हुई थी। वर्ष 2018 के जनवरी महीने में ही उसकी मौत हो गई थी। जिसके बाद उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया था।
लेकिन बाद में महिला के परिवार ने दावा किया कि उसे जिंदा दफनाया गया था। आशंका व्यक्त की गई की डॉक्टरों ने उसे गलत तरीके से मृत घोषित किया, जबकि उसकी मौत नहीं हुई थी।
क्या है वायरल दावा
जिस महिला की मौत हुई थी, वो बचपन से ही उसे बेहोशी की दवा दी जा रही थी। वो कोई खास बीमारी से पीड़ित थी। उसकी शादी भी नहीं हुई थी। जब महिला की हालात ज्यादा खराब हुई तो उसे एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। अस्पताल ने इलाज के दौरान महिला को मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद परिजनों ने उसे पारंपरिक रूप से दफना दिया। लेकिन बाद में ताबूत का ढक्कन खुला हुआ पाया गया गया। महिला के परिजनों ने दावा किया कि ताबूत के अंदर महिला रोसांगेला चिल्लाती रही। वो बाहर निकलने के लिए संघर्ष कर रही थी।
परिवार ने मीडिया को बताया कि दफनाने के ग्यारह दिन बीत जाने के बाद, कब्रिस्तान के पास रहने वाले लोगों ने कब्र के अंदर से चीखने और पीटने सहित अजीब आवाजें सुनीं। जिसके बाद उन्होंने इसकी सूचना दी। बाद में पत्थर की कब्र को तोड़ना पड़ा। जब ढक्कन हटाया गया तो स्थानीय लोग हैरान थे। कुछ दावा किया कि रोसांगेला का शरीर अभी भी गर्म है। कान और नाक में भरे रूई के टुकड़े उसके शरीर के बाहर पाए गए। ताबूत के अंदर खरोंचें और खून के निशान भी दिखाई दे रहे थे। ढक्कन के आसपास की कीलें ऊपर की ओर धकेली हुई लग रही थीं।
बाद में जांच के दौरान रोसेंगेला को अस्पताल ने फिर से मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद अगले दिन शव को दफनाया गया। वायरल दावे को खारिज करते हुए स्थानीय पुलिस ने कहा कि महिला जब दफन किया गया तो वो जीवित नहीं थी।












Click it and Unblock the Notifications