वीडियो: मगरमच्छ भी होगा शर्मिंदा, क्योंकि बिल्ली ने दे दी उसे करारी शिकस्त
मगरमच्छ के पास जानबूझकर जाने की हिम्मत कोई नहीं करता है, क्योंकि कोई भी खूंखार दांतों में फंसना नहीं चाहता है।
नई दिल्ली। मगरमच्छ के पास जानबूझकर जाने की हिम्मत कोई नहीं करता है, क्योंकि कोई भी खूंखार दांतों में फंसना नहीं चाहता है। पर एक बिल्ली है जो न सिर्फ बार-बार उसके पास जाकर मार रही है। बल्कि उसे भगा भी दे रही है।
ये वीडियो बहुत ही ज्यादा आश्चर्य पैदा करता है। क्योंकि एक छोटी बिल्ली है, जो भारी-भरकम मगरमच्छ को टक्कर देती दिख रही है।
इस वीडियो को आप देखेंगे तो पता चलेगा कि एक नदी के किनारे एक मगरमच्छ के खाने के लिए कुछ मांस रखा गया है। पर बिल्ली को बहादुर कहें या फिर मूर्ख वो मगरमच्छ के मुंह पर अपने पंजे से वार कर रही है।
कुछ मांस तो मगरमच्छ खा जाता है पर फिर भी बिल्ली उस मगरमच्छ से अपनी जंग जारी रखती है। एक बार तो लगता है कि मगरमच्छ बिल्ली को खा जाएगा। पर अंत में बिल्ली की जीत होती है और मगरमच्छ को वापस पानी में भेज देती है।
{promotion-urls}