तेरहवीं के सालों बाद परिजन से मिलने अचानक लौट आई महिला, जानिए फिर क्या हुआ?
अजब-गजब: पिंडदान और तेरहवीं के बाद क्या कभी कोई व्यक्ति वापस लौट सकता है? मध्य प्रदेश के दमोह से ऐसा ही एक चमत्कृत और अचंभित कर देने वाला मामला सामने आया है। 14 साल से लापता एक महिला की परिजन से बीते साल आत्मशांति के लिए पिंडदान और तेरहवीं व गंगाजलि पूजन तक कराया था। दो दिन पहले महिला अचानक से घर आकर खड़ी हो गई!

मध्य प्रदेश के दमोह जिले से अचंभित करने वाला अनोखा मामला सामने आया है। जिले के जबेरा थाना इलाके के सिंग्रामपुर गैलपुरा गांव में 60 वर्षीय एक महिला 14 साल से लापता थी। परिजन उसकी आत्मशांति के लिए पिंडदान और तेरहवीं तक करा चुके थे। दो दिन पहले वह महिला अचानक से वापस लौट आई। शुरूआत में तो परिजन अचंभित हुए, लेकिन अब महिला के लौट आने के बाद परिवार में खुशी का माहौल बना हुआ है।
जबेरा पुलिस थाना से मिली जानकारी अनुसार गैलपुरा गांव से जुड़ा अनोखा मामला गुजरात की एक आश्रम की सजगता से हल हो सका और महिला अपने परिजन से दोबारा मिल सकी। तेजगढ़ थाना क्षेत्र के इमलिया चौकी प्रभारी आनंद कुमार ने बताा कि जहां गैलपुरा गांव की 60 वर्षीय महिला कमलरानी पति चंदू ठाकुर 14 वर्ष पहले अचानक लापता हो गई थी। महिला की मानसिक हालत ठीक नही थी। परिजनों ने महिला की काफी खोजबीन की, पर सुराग नहीं लगा। इसके बाद परिजनों ने मृत समझकर महिला की आत्मा की शांति के लिए तेरहवीं कार्यक्रम कर दिया। जबकि महिला जीवित थी और गुजरात के आश्रम में थी।
मानसिक रूप से कमजोर है महिला
महिला की खोज करने वाले तेजगढ़ थाना के इमलिया चौकी प्रभारी आनंद कुमार ने बताया कि जबेरा थाना क्षेत्र के ग्राम गैलपुरा निवासी कमलरानी पति चंदू ठाकुर मानसिक रूप से कमजोर थी, जो करीब 14 साल पहले लापता हो गईं थीं। उनके पति व बेटों ने उनको काफी तलाशने का प्रयास किया था। गांव, शहर, रिश्तेदारों के यहां, रेलवे स्टेशन, बस स्टेंड, अनाथ, वृद्ध आश्रमों, महानगरों में तक तलाश। जब 13 साल तक कुछ जानकारी नहीं मिली तो परिजन से समझा कि उनकी मृत्यु हो गई होगी, इसलिए उनकी आत्मशांति के लिए पिंडदान और तेरहवीं बीते साल ही की गई थी।
पुलिस ने गुजरात से वायरल फोटो से पहचान कराई थी
इमलिया चौकी प्रभारी आनंद कुमार ने स्थानीय मीडिया को बताया कि पिछले दिनों गुजरात के मानव ज्योति आश्रम द्वारा एक महिला की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल की गई थी, इसमें उल्लेख था कि यह महिला मानसिक रूप से विक्षिप्त है जो स्वयं को दमोह जिले के सिंग्रामपुर के आसपास की रहने वाली बता रही है। इस सूचना को पुलिस ने जिले के सभी थानों में लापता लोगों से मिलान कराया था। इधर इसी बीच पता चला कि गैलपुरा में एक महिला 14 साल से लापता है। परिजन को पुलिस ने घर जाकर फोटो दिखाई तो परिजन से पहचान लिया। पुलिस व परिजन गुजरात गए और महिला को सकुशल वापस ले आए।












Click it and Unblock the Notifications