चुप नहीं हुआ बच्चा तो मां ने सीढ़ियों पर दे मारा, 80 लाख लोगों ने देखा Video
मां का जो रूप हम आपको आज दिखाने जा रहे है उसे देखने के बाद आपका खून खौल जाएगा। उसके इस रुप को देखकर आप सन्न रह जाएंगे कि आखिर कैसे एक मां अपने बच्चे के साथ ऐसा कर सकती है।
नई दिल्ली। मां ममता का रूप होती है। अपने बच्चों के लिए वो कुछ भी कर सकती है। अपनी कोख में 9 महीनों तक अपने बच्चे को पालने के वाली मां कभी भी उसे दर्द नहीं पहुंचा सकती है। आप और हम ने मां को अब तक इसी रूप में देखा है, लेकिन मां का जो रूप हम आपको आज दिखाने जा रहे है उसे देखने के बाद आपका खून खौल जाएगा।

दिल मां को ममतामयी कहा जाता है, उसके इस रुप को देखकर आप सन्न रह जाएंगे कि आखिर कैसे एक मां अपने बच्चे के साथ ऐसा कर सकती है। सोशल मीडिया पर इस बेरहम मां का वीडियो खूब वायरल हुआ है, जिसके वो अपने मासूम से बच्चे को सीढ़ियों पर पटक-पटक कर मार रही है। दक्षिण चीन में एक महिला का गुस्सा उस वक्त सातवें आसमान पर चढ़ गया, जब उसका छोटी बच्ची लगातार रोए जा रही थी। बच्ची को लगातार रोता देख महिला अपना आपा खो बैठी और बच्चे को टाइल्स लगी सीढ़ियों पर फेंक दिया।
इतना ही नहीं वो अपने पैर से उसे बार-बार मारती है। बच्ची लगातार रोती रही। 6 सेकेंड के इस वीडियो को 26 फरवरी को चीनी सोशल मीडिया पर अपलोड किया गया है। जिसे एक दिन में ही करीब 80 लाख लोगों ने देखा। बीजिंग पुलिस के मुताबिक 24 फरवरी को महिला अपने बच्चे के साथ जा रही थी, लेकिन बच्ची लगातार रोने लग गई, जिसके बाद गुस्से में आकर महिला ने अपनी बच्ची को टाइल्स की सीढ़ियों पर पटक दिया। महिला ने पुलिस को बताया कि वो मानसिक रूप से परेशान थी और इसी वजह से वो उसने बच्ची के साथ ऐसा किया। हलांकि पुलिस ने महिला को चेतावनी दी और उसे छोड़ दिया। मां की इस करतूत के बाद पुलिस ने बच्ची की कस्टडी दादी को दे दी है। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को देखने के बाद लोग महिला की आलोच ना कर रहे हैं। आप भी देखिए क्रूर मां का ये खौफनाक चेहरा....












Click it and Unblock the Notifications