Mount Everest पर लगी भारी भीड़! पहाड़ों पर चढ़ने के लिए पागल हुए लोग, भयंकर जाम का वीडियो वायरल
Mount Everest Video: माउंट एवरेस्ट पर भीड़ होना कोई सामान्य घटना नहीं है। मगर इस साल दुनिया की सबसे ऊंची चोटी भी लोगों की भीड़ और ट्रैफिक से बच नहीं सकी। कुछ असामान्य दृश्यों ने इंटरनेट पर तूफान सा ला दिया है। ये सच बात है कि हर साल 100 से भी ज्यादा पर्वतारोही माउंट एवरेस्ट पर चढ़ते हैं मगर इस साल पर्वतारोही कतारों में फंसते हुए दिखे, जिसने दुनिया के सबसे ऊंचे पर्वत को ही जाम में फंसा दिया।
गर्मियों की छुट्टियों में लोग पहाड़ों का रुख करते हैं। इसी कड़ी में इस बार भी लोग माउंटेन्स में भीड़ लगाए हुए हैं। मगर जरूरत से ज्यादा भीड़ की वजह से पहाड़ों में भीषण जाम लगता है। इसी कड़ी में माउंट एवरेस्ट भी अछूता नहीं रहा है। जी हां! इस बात पर यकीन कर पाना थोड़ा मुश्किल है मगर एवरेस्ट से सामने आए क्लिप ने लोगों को हैरान करके रख दिया है।

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एवरेस्ट की चढ़ाई कर रहे क्लाइम्बर्स का ट्रैफिक जाम लगा हुआ है। राजन द्विवेदी नाम के एक शख्स ने इंस्टाग्राम पर क्लिप शेयर करते हुए लिखा, मैंने अपना 10 साल का सपना पूरा किया मगर एवरेस्ट की चढ़ाई कोई मजाक बात नहीं है। वीडियो में देखा जा सकता है कि दुनिया की सबसे ऊंची चोटी पर पर्वतारोहियों की लंबी लाइन लगी हुई है।
ये जाम ब्रिटिश माउंटेनियर डैनियल पैटरसन और उनके नेपाली शेरपा पास्टेनजी के चोटी से उतरते हुए बर्फ गिरने की चपेट में आने से लगी। ऐसा बताया जा रहा है कि दोनों की मौत हो चुकी है। वीडियो 21 मई का बताया जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications