क्विक अलर्ट के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
For Daily Alerts
Oneindia App Download

Video: आराम कर रहे मगरमच्छ के पास अचानक आया पक्षी और मारी चोंच, फिर हुआ कुछ ऐसा..

Google Oneindia News

नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर इस वक्त एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जो किसी के भी चेहरे पर हंसी ला सकता है। इस वीडियो में कुछ पक्षी और एक मगरमच्छ दिखाई दे रहा है। जैसे इंसानों को पसंद नहीं है कि उन्हें कोई आराम करते वक्त परेशान करे, वैसे ही जानवरों को भी ये पसंद नहीं आता। वीडियो में ये मगरमच्छ नदी किनारे आराम करता हुआ दिखाई दे रहा है। वहीं उसके आसपास कुछ पक्षी घूम रहे हैं।

लोगों को पसंद आया मगरमच्छ और पक्षी का अंदाज

लोगों को पसंद आया मगरमच्छ और पक्षी का अंदाज

बता दें क्रोकोडाइल यानी मगरमच्छ सबसे बड़े रेप्टाइल्स में से एक हैं। वैसे तो मगरमच्छ काफी सुस्त होते हैं, लेकिन शिकार करते वक्त काफी फुर्ती दिखाते हैं। मगरमच्छ और पक्षी का ये वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो को इंडियन फॉरेस्ट सर्विस (IFS) के ऑफिसर सुशांत नंदा ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है। जिसपर लोग जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

मगरमच्छ को गुस्सा आ जाता है

मगरमच्छ को गुस्सा आ जाता है

लोगों को ये वीडियो खूब पसंद आ रहा है। इसमें देखा जा सकता है कि कई पक्षी आराम कर रहे मगरमच्छ के पास आ जाते हैं। तभी एक पक्षी घूमते हुए अचानक मगरमच्छ को चोंच मार देता है। जिससे मगरमच्छ को गुस्सा आ जाता है। गु्स्साया मगरमच्छ पास खड़े उस पक्षी पर हमला करने की कोशिश करता है। लेकिन उससे पहले कि वो हमला कर पाता, पक्षी वहां से भाग जाता है। ये वीडियो करीब 9 सेकेंड का है, जो लोगों को खूब पसंद आ रहा है।

पक्षी की तारीफ कर रहे हैं लोग

इस वीडियो को सुशांत नंदा ने 14 मार्च को शेयर किया था। जिसके बाद से अब तक इसे दो हजार से भी ज्यादा लोग देख चुके हैं। इसके साथ ही वीडियो को अभी तक 260 लोगों ने लाइक कर लिया है। वीडियो को 50 लोगों ने रीट्वीट भी किया है। लोगों को जानवरों का ये अंदाज खूब पसंद आ रहा है और वह पक्षी के साहस की तारीफ भी कर रहे हैं।

TikTok के नशे में पहले सांप के साथ चार लड़कों ने किया डांस, फिर मारकर जला दियाTikTok के नशे में पहले सांप के साथ चार लड़कों ने किया डांस, फिर मारकर जला दिया

Comments
English summary
crocodile attack on bird after pecked while rest watch this viral video
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X