क्राइम कॉल सेंटर का इंडिया कनेक्शन
ब्रिटेन में टेलीफोन सर्विस मुहैया कराने वाली कंपनी 'टॉक टॉक' के ग्राहकों से धोखाधड़ी की कोशिश की गई है. बड़े पैमाने पर इस फ्रॉड को अंजाम देने वालों के तार भारत से जुड़े बताए जा रहे हैं।
ब्रिटेन में टेलीफोन सर्विस मुहैया कराने वाली कंपनी 'टॉक टॉक' के ग्राहकों से धोखाधड़ी की कोशिश की गई है. बड़े पैमाने पर इस फ्रॉड को अंजाम देने वालों के तार भारत से जुड़े बताए जा रहे हैं.
इस ब्रितानी कंपनी के ग्राहकों को फंसाने के लिए सैंकड़ों स्टाफ रखे गए थे और उन्हीं में से एक ने इसका भंडाफोड़ कर दिया.
तीन सूत्रों ने इस आपराधिक मुहिम के बारे में तफसील से जानकारी दी है. उनका कहना है कि इसके लिए दो फ्रंट कंपनियां बनाई गईं और ऐसा करने वाले लोगों का धंधा ही फर्जीवाड़ा करना था.
'जासूसी' करती है ये मासूम गुड़िया
स्मार्टफोन OS का दंगल: ऐपल से आगे इंडस
ये सूत्र भारत के दो शहरों में मौजूद कॉल सेंटर्स में काम कर रहे हैं. उन्होंने बताया कि हरेक ऑफिस में तकरीबन 60 स्टाफ, शिफ्टों में काम करते हैं और उनका टारगेट 'टॉक टॉक' के ग्राहकों से बात कर उनके बैंक खातों की जानकारी हासिल करना है.
विसलब्लोअर्स का कहना है कि इसके लिए उन्हें स्क्रिप्ट दी गई थी. उन्हें 'टॉक टॉक' के ग्राहकों के सामने ये दावा करना था कि वे कंपनी की तरफ से फोन कर रहे हैं. टारगेट को अपने कंप्यूटर पर एक वायरस इंस्टॉल करने के लिए मनाना उनका काम था.
उन्होंने बताया कि इस वायरस का इस्तेमाल करने के लिए अलग से एक टीम बनाई गई थी जिसका काम टारगेट के ऑनलाइन बैंकिंग में सेंधमारी करना था.
इंटरनेट कनेक्टेड उपकरण हो सकते हैं ख़तरनाक
याहू की हैकिंग से एक अरब अकाउंट प्रभावित
हालांकि इन सूत्रों के दावों का किसी स्वतंत्र सूत्र से पुष्टि करना मुमकिन नहीं है लेकिन इस फर्जीवाड़े की बारीक बातों का वे बड़े तफसील से ब्योरा दे रहे हैं.
'टॉक टॉक' के ग्राहकों से अतीत में हुए फर्जीवाड़ों के मामलों से इन सूत्रों के दावे काफी हद तक मेल खाते हैं.
यहां तक कि फ्रॉड का शिकार हए एक महिला ने उस बातचीत के बारे में बताया जिसकी वजह से उन्हें पांच हजार पाउंड यानी तकरीबन चार लाख रुपये की चपत लगी थी.
गूगल को चुगली करने से कैसे रोकें
सोशल लॉगइन इस्तेमाल करने में सावधानी बरतें
इस पीड़ित महिला से मिली जानकारी सूत्र के स्क्रिप्ट वाले दावे की तसदीक करते थे.
अक्टूबर, 2015 में 'टॉक टॉक' सायबर हमले का शिकार हुआ था लेकिन उस घटना के तार भारत से नहीं जोड़े गए थे. इसके बदले कंपनी को सेवाएं दे रही एक दूसरी कंपनी की समस्याओं से इसे जोड़ा गया.
साल 2011 में 'टॉक टॉक' ने कॉल सेंटर वाले काम का कुछ हिस्सा कोलकाता आउटसोर्स कर दिया. कोलकाता में ये कंपनी विप्रो थी जो भारत की सबसे बड़ी आईटी कंपनियों में से एक है.
पिछले साल विप्रो के ही एक कर्मचारी को 'टॉक टॉक' ग्राहकों का डेटा बेचने के शक में गिरफ्तार किया गया था.
'सरकार प्रायोजित हैकर्स ने चुराए डाटा'
'50 करोड़ यूज़र्स के अकाउंट हैक'
अक्टूबर, 2015 की साइबर हमले वाली घटना के बाद 'टॉक टॉक' ने फॉरेंसिक जांच की और इसके बाद विप्रो स्टाफ की गिरफ्तारी हो पाई.
'टॉक टॉक' की प्रवक्ता का कहना है, "हमें मालूम है कि कुछ अपराधी ब्रिटेन और दूसरी अंतरराष्ट्रीय कंपनियों को निशाना बना रही हैं. हम अपने ग्राहकों की सुरक्षा की जिम्मेदारी गंभीरता से ले रहे हैं. हमने स्पैमर्स के खिलाफ अभियान भी शुरू किया है."
विप्रो ने इस सिलसिले में पूछे गए हमारे सवालों के जवाब नहीं दिए.
विसलब्लोअर्स ने जिन दो कंपनियों के नाम लिए थे, उन्होंने भी इन आरोपों को पुरजोर तरीके से खारिज किया और जोर देकर कहा कि वे लीगल बिजनेस कर रहे हैं।
-
Rajat Dalal Caste: Bigg Boss 18 फेम रजत दलाल किस जाति से हैं? शेरवानी में गंगा किनारे रचाई शादी, दुल्हन कौन? -
Silver Rate Today: चांदी फिर हुई सस्ती, अचानक 11,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 100 ग्राम सिल्वर का रेट -
ट्रंप ने सऊदी प्रिंस का उड़ाया मजाक, की बेदह गंदी टिप्पणी, क्या टूट जाएगी अमेरिका-सऊदी अरब की दोस्ती? -
3 शादियां कर चुकीं 44 साल की फेमस एक्ट्रेस ने मोहनलाल संग शूट किया ऐसा इंटीमेट सीन, रखी 2 शर्तें और फिर जो हुआ -
Iran Vs Israel: 'सभी देश भुगतेंगे परिणाम', शांति प्रयासों के बीच ईरानी विदेश मंत्री की बड़ी चेतावनी -
37 साल से लापता है ये फेमस एक्ट्रेस, गुमनामी में लुट गया सबकुछ, ऋषि कपूर पर लगाया था ऐसा आरोप -
VIDEO: 10 साल की दुश्मनी! बीच मैदान पर एक झप्पी और सब खत्म! विराट-कुंबले का वीडियो देख दुनिया दंग -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच सोना में भारी गिरावट, अबतक 16000 सस्ता! 22k और 18k का अब ये है लेटेस्ट रेट -
LPG Price Today Delhi NCR: दिल्ली में गैस सिलेंडर महंगा, 14.2Kg का नया रेट क्या है? जानें आज का ताजा भाव -
Kal Ka Match Kon Jeeta 28 March: कल का मैच कौन जीता- RCB vs SRH -
Iran Vs America War: कब खत्म होगा अमेरिका ईरान युद्ध, ट्रंप के विदेश मंत्री ने बता दी तारीख -
PM Kisan Yojana: 31 मार्च से पहले कर लें यह काम, वरना अटक जाएगी पीएम किसान की अगली किस्त












Click it and Unblock the Notifications