'वो उड़ती हुई शार्क मछली की तरह था', महिला के घर में अजीब सा जीव, VIDEO आया सामने
नई दिल्ली: इंग्लैंड में एक महिला अपने घर का काम कर रही थी, तभी उसे वहां पर एक अजीबो-गरीब जीव दिखा। महिला को कुछ समझ नहीं आ रहा था कि वो क्या करे, इस वजह से उसने उसे एक डिब्बे में बंद कर दिया। साथ ही उसका वीडियो बनाना शुरू किया। महिला का दावा है कि वो जीव 'उड़ती हुई शार्क' की तरह था। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रहा है। (वीडियो-नीचे)

कुत्ते के पास उसे लेकर गईं
हर्टफोर्डशायर की रहने वाली जेम्मा मैक्कार्थी के मुताबिक उनका सामना हाल ही में एक ऐसे जीव से हुआ, जो दिखने में 'पंख वाली शार्क' मछली की तरह लग रहा था। उन्होंने उसको एक कंटेनर में बंद किया और फिर उसे अपने कुत्ते के पास लेकर गईं, लेकिन जैसे ही उन्होंने ढक्कन खोला वो उड़ गई। उनको लग रहा था कि उनका कुत्ता उसका शिकार करेगा, लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं हुआ।

'जुरासिक पार्क से आई लग रही'
उन्होंने वीडियो में (बैकग्राउंड में बोलते हुए) कहा कि मैं आपको ये नहीं बता सकती कि ये पंखों वाली शार्क की तरह है या फिर ये सबसे मोटी तितली की तरह। ये कुछ हद तक देखने में एक छोटा पक्षी लग रहा है, जो तेजी से आसमान में उड़ गया। वहीं न्यूज वेबसाइट डेली स्टार से बात करते हुए जेम्मा ने कहा कि ये पंखों वाली मछली की तरह दिखती थी। मैंने कभी ऐसा कुछ नहीं देखा। ऐसा लगता है कि जैसे ये जुरासिक पार्क से आया है।

काटने से नुकसान नहीं होगा
जेम्मा ने आगे कहा कि उन्होंने बाद में ये सुना कि वो सेक्स के लिए उत्सुक एक कीड़ा है, तो उन्होंने दरवाजों को बंद कर दिया। वो भगवान से मना रहीं कि ये अजीब जीव उनके घर में प्रजनन ना करे। वहीं इस पर जीव विशेषज्ञों ने बताया कि खौफनाक से दिखने वाले ये कीड़े सेक्स के दौरान काट नहीं सकते और ना ही उनके काटने से किसी की मौत होती है। जेम्मा के घर जो कीड़ा मिला था, वो Poplar Hawk था। इसे बहुत से लोग 'शार्क विथ विंग' भी कहते हैं।

बहुत कम होती है उम्र
वहीं मामले में एक विशेषज्ञ ने कहा कि ये बड़े आकार के कीड़े इंसानों को नुकसान नहीं पहुंचाते हैं। वयस्क कीड़े केवल उड़ने और यौन संबंध बनाने के लिए मौजूद हैं। इसके बाद वे मर जाते हैं। उनका जीवन बहुत ज्यादा छोटा होता है। इसके अलावा जब ब्रिटेन में पिछले दिनों गर्मी बढ़ी तो इनके दिखने की घटनाएं भी ज्यादा सामने आने लगीं।












Click it and Unblock the Notifications