Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

39 लाख का लगा जैकपॉट, 30 साल से लॉटरी के लिए एक ही फॉर्मूला अपना रहा था कपल

अमेरिका, 30 जुलाई। एक फिल्म का डॉयलॉग को आपने सुना ही होगा कि अगर किसी चीज को दिल से चाहो तो सारी कायनात उसे मिलाने में लग जाती है। इसे जरा बदल देते हैं कि अगर आप किसी चीज को दिल से चाहते रहो तो एक न एक दिन आपको मिल ही जाती है। जैसा इस अमेरिकी कपल के साथ हुआ जो लॉटरी जीतने के लिए 30 साल से एक ही फॉर्मूला अपना रहा था और अब एक झटके में उनकी किस्मत का दरवाजा खुल गया।

30 साल से किस्मत आजमा रहा था कपल

30 साल से किस्मत आजमा रहा था कपल

कपल ने 39 लाख की लॉटरी जीती है। अमेरिका के मिसौरी राज्य का रहने वाला ये कपल पिछले 30 साल से लॉटरी में किस्मत आजमा रहे हैं और इसके लिए वो तीन दशक पहले चुने गए नंबर को ही इस्तेमाल कर रहे थे। अब जाकर उनकी किस्मत ने उनका साथ दिया है। दोनों को यकीन नहीं हो रहा कि वह इतनी बड़ी रकम जीत चुके हैं।

चार नंबर कर गए मेगा नंबर से मैच

चार नंबर कर गए मेगा नंबर से मैच

कपल ने मिसौरी से दक्षिणी पश्चिमी शहर एल डोराडो के एक गैस स्टेशन से पिछले दिनों लॉटरी का टिकट खरीदा था। जब उन्होंने इस लॉटरी के नंबर को विजेता नंबर के साथ मैच किया तो चार नंबर उससे मैच कर रहे थे। लॉटरी ऑफिस से जानकारी ली तो पता चला कि उन्होंने 50,000 डॉलर के जैकपॉट पर कब्जा कर लिया है। भारतीय मुद्रा में ये कीमत लगभग 39 लाख रुपये ठहरती है।

30 साल से आजमा रहा है एक ही नंबर

30 साल से आजमा रहा है एक ही नंबर

विजेताओं ने बताया कि वह पिछले 30 साल से एक ही नंबर के साथ लॉटरी खेल रहे हैं। उन्होंने बताया कि 30 साल पहले दोनों ने लॉटरी ली थी और उस दौरान एक नंबर चुना था लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद दोनों ने तय किया अब वे हर बार इसी नंबर का इस्तेमाल करेंगे चाहे सफलता मिले या न मिले। और आज उनके भरोसे ने उन्हें जीत दिला दी है।

परिवार से जुड़ा है खास नंबर

परिवार से जुड़ा है खास नंबर

रिपोर्ट के मुताबिक जिस नंबर से दोनों को जीत मिली है वह उनके परिवार के लिए भी खास नंबर है। हालांकि यह किस तरह परिवार से जुड़ा है यह पता नहीं चल पाया । पहली बार नहीं है जब लॉटरी ने इस तरह से किसी की किस्मत पलटी है। इसी जुलाई में नॉर्थ कैरोलिना में भूख मिटाने का सामान खरीदने स्टोर गए एक शख्स की किस्मत चमक गई थी और वह 80 लाख रुपये लेकर घर लौटा था।

शख्स ने जीती थी 80 लाख की लॉटरी

शख्स ने जीती थी 80 लाख की लॉटरी

32 वर्षीय विलियम जोन्स नॉर्थ कैरोलिना के बुलेविल शहर में एक किराना स्टोर में गए थे। इस दौरान उन्हें एक पिछली लॉटरी जीतने की बात याद आई तो सोचा कि क्यों न एक बार फिर से किस्मत आजमाई जाए। उन्होंने मेगा लॉटरी टिकट खरीद लिए। जब स्क्रैच किया तो उनके आश्चर्य की सीमा न रही क्योंकि वे 80 लाख रुपये की राशि इनाम में जीत चुके थे।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+