हनीमून में ऐसा क्या हुआ था? 20 सालों से बिना कपड़ों के दुनिया घूम रहा कपल, सामने आई चौंकाने वाली वजह

Nude Couple: एक कपल जहां भी जाता है, बिना कपड़ों के ही घूमता है। महिला ने बताया कि आखिर कबसे दोनों ने बिना कपड़ों के रहने का फैसला लिया।

Couple

Couple roaming without clothes: कहीं घूमने निकलो तो सबसे ज्यादा भार आपके कपड़ों का ही हो जाता है। लेकिन एक कपल है, जिसे इस बात की दूर दूर तक कोई फिक्र ही नहीं। क्योंकि ये जहां भी घूमते हैं बिना कपड़ों के जाते हैं।

सुनने में ये बात काफी अजीब लग रही होगी मगर सच है। जी हां! फियोना और माइकल का ये कपल जब भी ट्रेवल करता है, इनके पास काफी कम सामान होता है। कारण ये कि ये कपड़े लेकर ही नहीं जाते।

बिना कपड़ों के घूमता है कपल
ज्यादातर वक्त बिना कपड़ों के बिताने वाला ये कपल अब सुर्खियों में हैं। ये कपल बिना कपड़ों के खाता, सोता और यहां तक कि घूमता है। जितना हो सके, ये लोग बिना कपड़ों के रहने की कोशिश करते हैं। दिलचस्प बात तो ये है कि इन्हें अपने आस-पास या दुनियाभर के लोगों से कोई फर्क ही नहीं पड़ता।

कैसे आया ये आइडिया?
कपल ने न्यूड रहना तब से शुरू किया, जब ये हनीमून पर गया। इंस्टाग्राम बायो के अनुसार, बिना कपड़ों के जिंदगी बेहतर है। दोनों का ही इंस्टाग्राम अकाउंट दिलचस्प तस्वीरों से भरा पड़ा है। पहले ही दोनों क्रोएशिया, ब्राजील, श्रीलंका, बाल्कन और इटली घूम चुके हैं।

जारी है न्यूड घूमने का सिलसिला
हनीमून पर कपल ने खूब मस्ती की और बिना कपड़ों के तस्वीरें भी क्लिक करवाईं। बस तभी से बिना कपड़ों के घूमने का ये सिलसिला जारी है। न्यूड ट्रैवल नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट पर ये दोनों अपनी तस्वीरें भी शेयर करते रहते हैं। डेली स्टार की एक रिपोर्ट के मुताबिक, फियोना ने बताया कि हमने एक कपल को देखा जो नंगे थे। हमने उन्हें ग्रीस की एक खाड़ी पर देखा। उसके बाद समंदर में दौड़ लगाने के पहले हमने भी अपने कपड़े उतार दिए। फिर हमें आजादी का अहसास होना शुरू हो गया।

'मैंने चिंता करना छोड़ दिया'
फियोना का कहना है कि पहले वे अपने शरीर को लेकर काफी चिंता में रहती थीं। अकसर अपना मोटापा छिपाने के लिए वे बड़े साइज के कपड़े भी पहनती थीं। कई बार उन्हें लोगों की आलोचनाओं का भी सामना करना पड़ा। लेकिन जबसे बिना कपड़ों के रहना शुरू किया है, अपने शरीर से प्यार हुआ है। अब इस बात की चिंता करना छोड़ दिया है कि लोग मेरे बारे में क्या सोचेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+