ड्रग्स लेने के बाद कपल ने जानवरों की तरह बनाए शारीरिक संबंध, महिला ने बाद में उठाया ये कदम
नई दिल्ली, मार्च 02। अमेरिका के विस्कॉन्सिन राज्य से हत्या का एक बेहद ही चौंकाने वाला मामला सामने आया है। दरअसल, विस्कॉन्सिन के ग्रीन बे शहर में एक कपल ने ड्रग्स लेने के बाद जानवरों की तरह सेक्स किया और बाद में महिला ने अपने पार्टनर की गला दबाकर हत्या कर दी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, महिला ने अपने पार्टनर के गले में बंधी चेन से ही उसका गला घोंट दिया और उसके बाद शव के टुकड़े-टुकड़े कर दिए। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है।

शरीर के टुकड़ों को महिला ने अलग-अलग फेंका
जानकारी के मुताबिक, ग्रीन बे शहर की पुलिस ने 24 साल की महिला को अपने पार्टनर की हत्या करने के मामले में अरेस्ट किया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी महिला ने अपने पार्टनर की हत्या करने के बाद उसके शव के टुकड़े कर दिए थे और सिर को बाल्टी में डालकर वहीं छोड़ दिया था और शरीर के बाकि टुकड़े अलग-अलग फेंक दिया था। पुलिस ने बताया कि हत्या से पहले इस कपल ने ड्रग्स लिया था और जानवरों की तरह सेक्स किया था। महिला ने बताया है कि नशे में दोनों ने गले में चेन बांधकर सेक्स किया था।
महिला की गाड़ी से मिले शरीर के कई टुकड़े
जानकारी के मुताबिक, आरोपी महिला का नाम टेलर एस है, जिसे पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है। पुलिस ने महिला पर जानबूझकर हत्या करने, शव को नष्ट करने और थर्ड डिग्री तरीके से यौन उत्पीड़न करने का का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने बताया है कि टेलर एस को आखिरी बार उसके पार्टनर के साथ ही देखा गया था। पुलिस ने कहा कि जब उन्होंने महिला को पहली बार देखा तब उसके कपड़ों और हाथ पर खून लगा था। इतना ही नहीं जब पुलिस ने महिला की कार की तलाशी ली तो पुलिस को पीड़ित का एक पैर उसकी गाड़ी में मिला।
महिला ने कबूला अपना जुर्म
पुलिस के मुताबिक, वारदात वाली जगह पर ड्रग्स के इस्तेमाल और खून साफ करने के सबूत भी मिले हैं। टेलर एस ने भी पुलिस को बताया कि जब उसने सेक्स किया और हत्या की तो उस वक्त वो नशे में थी। पुलिस का मानना है कि महिला ने पीड़ित के साथ मेथामफेटामाइन नाम का ड्रग्स लिया था। इसके बाद पीड़ित ने अपने गर्दन से चेन बांध लिया और दोनों ने शारीरिक संबंध बनाए। बाद में उसी चेन से उसकी हत्या कर दी।












Click it and Unblock the Notifications