वाह! गोद में गर्लफ्रेंड को बैठाकर धुआंधार बाइक चला रहा था लड़का, पुलिस ने निकाल दी सारी अय्याशी

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें लड़का बाइक चला रहा है और लड़की उसकी गोद में बैठी हुई है। ये वीडियो देखने के बाद पुलिस ने बाइक सीज कर एक्शन लिया।

couple hug each other

सोशल मीडिया पर फेमस होने के लिए लोग क्या कुछ नहीं करते। लेकिन कई बार लोगों को उनकी अजीबोगरीब हरकतों का खामियाजा भी भुगतना पड़ जाता है। ऐसा ही कुछ आंध्र प्रदेश के एक कपल के साथ भी हुआ, जिन्होंने बाइक पर स्टंट तो ये सोचकर किया कि इसके बाद सोशल मीडिया पर वो वाहवाही लूटेंगे और वायरल हो जाएंगे, लेकिन इस स्टंट ने दोनों को उस वक्त मुसीबत में डाल दिया, जब इन्हें पुलिस पकड़कर ले गई।

गर्लफ्रेंड को गोद में बैठाकर चला रहा बाइक

गर्लफ्रेंड को गोद में बैठाकर चला रहा बाइक

वायरल वीडियो में लड़का चलती बाइक पर लड़की को गले लगाकर बैठा हुआ है। अब दोनों की इस हरकत के लिए शायद बेवकूफी शब्द भी कम पड़ जाए। वीडियो में देखा जा सकता है कि लड़का बाइक चला रहा है और लड़की उसकी गोद में बैठी हुई है। लड़की ने स्कूल का ड्रेस पहना हुआ है।

वायरल होने लगा वीडियो

बताया जा रहा है कि 19 साल की ये लड़की चोडावरम निवासी है और इसका नाम शैलजा बताया जा रहा है। वहीं, लड़के की पहचान 22 साल के अजय कुमार के तौर पर हुई है। लड़की बाइक की टंकी पर बैठी हुई है और लड़का बड़े मजे से बाइक चला रहा है। ये वीडियो किसी ने गाड़ी में बैठे-बैठे रिकॉर्ड कर लिया और देखते ही देखते ये सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा। Vizag News Man के ट्विटर अकाउंट से ये वीडियो शेयर किया गया है।

वीडियो देखकर हरकत में आई पुलिस

वीडियो देखकर हरकत में आई पुलिस

वीडियो वायरल होने के बाद जब पुलिस को दोनों की इस जानलेवा हरकत की भनक लगी, तो दोनों पर तुरंत ही एक्शन लिया गया। बाइक के पीछे चल रही कार में बैठे शख्स ने ये पूरा वीडियो रिकॉर्ड कर लिया था। इस बेवकूफी भरी हरकत को देखकर अब लोग सोशल मीडिया पर तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं।

पुलिस ने लोगों को दी ये सलाह

पुलिस ने लोगों को दी ये सलाह

पुलिस ने लड़का-लड़की के खिलाफ आईपीसी की धारा 336 और 279 और मोटर वाहन अधिनियम की धारा 132 के साथ-साथ 129 के तहत मामला दर्ज किया। इसके साथ ही ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने पर पुलिस ने बाइक को भी सीज कर लिया। विशाखापत्तनम के पुलिस आयुक्त सीएच श्रीकांत ने लोगों को ट्रैफिक नियमों का पालन करने की सलाह दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+