सगाई के 63 साल बाद कपल ने की शादी, 82 साल की दुल्हन तो 86 साल का दुल्हा

1953 में हुई थी सगाई और 63 साल बाद प्रेमी जोड़े ने की सगाई।

नई दिल्ली। सुनने में भले ही अजीब लगे, लेकिन ब्रिटेन के एक प्रेमी जोड़े से सगाई के 63 साल बाद शादी की। इस शादी में दुल्हन 82 साल की तो दुल्हा 86 साल का है। उम्र भले ही ज्यादा हो, लेकिन दोनों के बीच प्यार कम नहीं है। दोनों एक दूसरे से बेइंतहा प्यार करते हैं। इस दोनों की शादी के बीच 5 शादियां और थी, लेकिन आखिरकार दोनों एक हो गए।

 A couple have finally married after they were forced to call off

1953 में हुई थी सगाई

साल 1953 में जब हेलेन एंड्री 19 साल की थीं, तभी उन्हें अपने कॉलेज के हैंडसम डेवी मोकीज से प्यार हो गया था। डेवी उस वक्त 21 साल के थे। वो आर्टिस्ट थे, इसलिए हेलेन के मां-बाप उन्हें पसंद नहीं करते थे। दोनों ने सगाई तो कर ली, लेकिन हेलेन के माता-पिता ने उन्हें एक नहीं होने दिया। उन्हें डेवी पसंद नहीं थे, इसलिए उन्होंने दोनों की शादी नहीं होने दी।हेलेन के मां-बाप को डेवी के काम से ऐतराज था। वो नहीं चाहते थे कि उनकी बेटी एक आर्टिस्ट से शादी करे।

आर्टिस्ट होने से ऐतराज

मां-बाप से बेटी की मर्जी के खिलाफ हेलेन की शादी किसी और से करा दी। हेलेन ने तीन शादियां की, लेकिन उनकी एक भी शादी सफल नहीं रही। अंत में वो अपनी बेटी डेब्बी विलियम के साथ रहने लगी। दो साल पहले अचानक उनकी मुलाकात अप ने पहले प्यार डेवी मोकीज से हुई। हेलेन ने डेवी के हस्ताक्षर से उन्हें पहचान लिया। लेकिन वो उनसे मिल नहीं पाई। हेलेन की बेटी से सोशल मीडिया की मदद से डेवी को ढ़ूढ़ निकाला।

सोशल मीडिया ने मिलाया प्यार

हेलेन जहां तीन बार विधवा हो चुकी थीं तो वहीं डेवी की भी दो पत्नियां उन्हें छोड़ चुकी थी। बेटी की मदद से हेलेन ने फिर से डेवी को पा लिया। दोनों ने हाल ही में मैरिज रजिस्टार के दफ्तर में जाकर शादी की और अब हनीमून पर चले गए। डेवी कहते हैं कि अगर आप किसी को दिल से चाहो को अंत-अंत तक वो आपको जरुर मिल जाता है। वहीं जिंदगी के आखिरी पड़ाव में आकर अपने पहले प्यार को पाकर हेलेन काफी उत्साहित हैं। वो कहती हैं कि उन्हें लग रहा है जैसे वो फिर से जवां हो गईं है। वो जिंदगी के हर पल को डेवी के साथ जीना चाहती है। हनीमून के दौरान ही डेलीमेल से बात करते हुए हेलेन ने बताया कि वो अपनी जिंदगी के आखिरी पलों में डेवी को पाकर बेहद खुश हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+