'फ्रूट ड्रिंक में फ्रूट ही नहीं', कस्टमर ने Starbucks को कोर्ट में घसीटा, ठोका 41 करोड़ का केस
Starbucks News: दुनिया की पॉपुलर कॉफी हाउस कंपनी स्टारबक्स (Starbucks) को लेकर लोगों की दीवानगी किसी से छिपी नहीं है। लोग यहां की काफी के तगड़े दीवाने हैं। हालांकि वक्त-वक्त पर इसी स्टारबक्स को आलोचना की भी सामना करना पड़ा है।
हाल ही में स्टारबक्स (Starbucks) को अपने ऐड को लेकर भयंकर ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था। वहीं अब एक बार फिर से स्टारबक्स गलत तरीके से चर्चाओं में आ चुका है। जिसकी वजह है कंपनी की फ्रूट ड्रिंक। जिसे लेकर कस्टमर ने स्टारबक्स को कोर्ट में घसीटा है। क्या है पूरा मामला, जानिए।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दो कस्टमर ने स्टारबक्स पर ठगी का बड़ा आरोप लगाते हुए कोर्ट में केस दायर किया है। जिसमें दावा करते हुए कहा गया है कि स्टारबक्स जो फ्रूट ड्रिंक बेचता है, उसमें सबसे जरूरी चीज फ्रूट ही नहीं है।
रॉयटर्स में छपि रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका के न्यूयॉर्क डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में 5 मिलियन डॉलर यानी 41 करोड़ रुपए का एक क्लास-ऐक्शन लॉ सूट फाइल किया गया है। ऐसे में अगर कंपनी इस केस को हारती है तो भारी भरकम रकम का हर्जाना भरना पड़ जाएगा।
जज ने कंपनी का अनुरोध किया खारिज
वहीं मैनहट्टन में अमेरिकी डिस्ट्रिक्ट जज जॉन क्रोनन ने 11 दावों में से 9 को खारिज करने के स्टारबक्स के अनुरोध को खारिज कर दिया, कोर्ट ने कहा कि "उचित उपभोक्ताओं का एक महत्वपूर्ण हिस्सा" उम्मीद करेगा कि उनके पेय में उनके नाम में उल्लिखित फल शामिल होंगे।
ड्रिंक में नहीं फ्रूट?
दरअसल, कस्टमर ने शिकायत की कि स्टारबक्स के मैंगो ड्रैगनफ्रूट, मैंगो ड्रैगनफ्रूट लेमोनेड, पाइनएप्पल पैशनफ्रूट, पाइनएप्पल पैशनफ्रूट लेमोनेड, स्ट्रॉबेरी अकाई और स्ट्रॉबेरी अकाई लेमोनेड रिफ्रेशर्स में ऐड आम, पैशन फ्रूट या अकाई में से कोई भी शामिल नहीं है।
केस करने वालों ने क्या कहा?
परिवादी एस्टोरिया, न्यूयॉर्क के जोन कोमिनिस और फेयरफील्ड, कैलिफोर्निया के जेसन मैकएलिस्टर ने कहा कि मुख्य सामग्री पानी, अंगूर का रस और चीनी थी, और स्टारबक्स के भ्रामक नामों के कारण उनसे ज्यादा चार्ज वसूला गया। उन्होंने कहा कि इससे उनके राज्यों के उपभोक्ता संरक्षण कानूनों का उल्लंघन हुआ है। बता दें कि अगस्त 2022 में शुरू किए गए मुकदमे में कम से कम $5 मिलियन के हर्जाने की मांग की गई है।
स्टारबक्स के बारे में जानिए
आपको बता दें कि साल 1971. अमेरिका के सियाटल में स्टारबक्स का पहला स्टोर खुला था. आधी सदी बीत गई और आज स्टारबक्स कॉफ़ी की दुकानों की सबसे बड़ी चेन है. 80 देशों में 30 हजार स्टोर्स। इतना ही नहीं साल 2014 में टारबक्स ने सबसे महंगी कॉफी बेचने का रिकॉर्ड तक बनाया था।












Click it and Unblock the Notifications