हिंदुस्तानी लड़के की विदेशी वाइफ ने पहली बार खाई जलेबी, सोशल मीडिया पर लोगों को पसंद आया रिएक्शन
नई दिल्ली, अक्टूबर 01। भारत को विविधिताओं का देश कहा जाता है, क्योंकि यहां खान-पान से लेकर पहनावे में भारत की यह खासियत झलकती है। हर राज्य का अपना विशेष खाना-पीना और पहनावा होता है। ऐसा ही एक खाना है जलेबी, जो देश के कई राज्यों में पसंद की जाती है। रबड़ी के साथ परोसी जाने वाली जलेबी अच्छे-अच्छे लोगों की जुबान पर चढ़ी हुई है। जलेबी आप में से कई लोगों की पसंदीदा डिश होगी।

विदेशी महिला ने खाई पहली बार जलेबी
इसके अलावा जलेबी को नाश्ते में भी शामिल किया जाता है। दूध के साथ जलेबी खाने का अपना अलग ही मजा है। शादी-ब्याह में भी जलेबी को दही के साथ परोसे जाने की परंपरा भी कई राज्यों में है। हर हिंदुस्तान तो जलेबी का दिवानी होता ही है, लेकिन बाहर के देशों में लोग शायद ही जलेबी को जानते हो या फिर उन्होंने कभी इस डिश को खाया होगा, लेकिन जब कोई विदेशी भी इस डिश को खाएगा तो उसका क्या रिएक्शन हो सकता है यह आप इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में देख सकते हैं।
कोलंबिया की कॉलन गौड़ा का रिएक्शन हुआ वायरल
दरअसल, सोशल मीडिया पर एक विदेशी लड़की का वीडियो वायरल हो रहा है, जो कि पहली बार जलेबी खा रही है। इस वीडियो को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, कोलंबिया की रहने वाली कॉलन गौड़ा नाम की महिला पहली बार जलेबी ट्राई कर रही है और उसका वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो गया है। यह महिला हनुमान गौड़ा नाम के युवक की पत्नी है, जो कि हिंदुस्तानी है।
यूजर्स को भा गई कोलंबिया की लड़की
इस वीडियो को इंटरनेट पर 11 सितंबर को पोस्ट किया गया है। खुद कॉलन गौड़ा ने इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किया है। कॉलन ने वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, "कम से कम वह कोशिश तो कर रही हैं, उसे खारिज न करें।" वीडियो के शुरुआती दृश्य में कॉलनगौड़ा को हाथ में जलेबी लिए एक सुंदर सियान रंग की साड़ी पहने देखा जा सकता है। जैसे ही वह मिठाई काटती है, वह मुस्कुराती है और कहती है, "यह इतना चिपचिपा क्यों है, जैसे ही कॉलन जलेबी खाती है तो उनके पति देखकर चौंक जाते हैं। कॉलन के रिएक्शन से लगता है कि उन्हें जलेबी पसंद नहीं आई है।
यूजर्स के रिएक्शन
शेयर किए जाने के बाद से वीडियो को 2.8 मिलियन से अधिक लोगों ने देख लिया है, जबकि 50 हजार से अधिक यूजर्स ने इसे लाइक किया है। इसके अलावा वीडियो पर कई यूजर्स के मजेदार रिएक्शन आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है, 'स्वाद को एडजस्ट करने में थोड़ा वक्त लगेगा। एक अन्य यूजर ने कहा है कि जब भी आप भारतीय भोजन को खाएं तो बस फील लेकर खाएं। एक अन्य यूजर ने कॉलन की तारीफ की है।
-
Delhi Riots: जिसने पूरी जिंदगी ईर्ष्या की, उसी के निकाह में 6 साल जेल काटकर पहुंचे Sharjeel Imam, दूल्हा कौन? -
Gold Silver Rate Crash: सोना ₹13,000 और चांदी ₹30,000 सस्ती, क्या यही है खरीदारी का समय? आज के ताजा रेट -
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश? -
Love Story: बंगाल की इस खूबसूरत नेता का 7 साल तक चला चक्कर, पति है फेमस निर्माता, कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप -
Strait of Hormuz में आधी रात को भारतीय जहाज का किसने दिया साथ? हमले के डर से तैयार थे लाइफ राफ्ट -
Uttar Pradesh Gold Price: यूपी में आज 22K-18K सोने का भाव क्या? Lucknow समेत 9 शहरों में कितना गिरा रेट? -
Hormuz Crisis: ईरान के खिलाफ 20 मजबूत देशों ने खोला मोर्चा, दे दी बड़ी चेतावनी, अब क्या करेंगे मोजतबा खामेनेई -
बिना दर्शकों के खेला जाएगा PSL, मोहसिन नकवी ने की 2 शहरों में आयोजन की घोषणा, किस वजह से लिया यह फैसला? -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोना-चांदी के भाव ने फिर चौंकाया, चढ़ा या गिरा? जानें यहां -
Donald Trump PC Highlights: '48 घंटे के अंदर खोलो Hormuz वरना तबाह कर दूंगा', ट्रंप ने दी ईरान को धमकी -
विराट ने मांगा प्राइवेट जेट? क्या RCB के हर मैच के बाद जाएंगे वापस लंदन? खुद सामने आकर किया बड़ा खुलासा












Click it and Unblock the Notifications