Cobra Video: कोबरा कर रहा था छिपकली का शिकार, बीच में आ गई शेरों की जोड़ी, फिर किसने मारी बाजी?
साउथ अफ्रीका के जंगल का एक वीडियो वायरल हो रहा, जिसमें कोबरा के सामने शेरों की जोड़ी आ गई।

शेर छोटे जानवरों का शिकार तो आसानी से कर लेता है, लेकिन कभी उसके सामने कोबरा आ जाए तो क्या होगा? अब इसी से जुड़ा एक दिलचस्प वीडियो सामने आया है। (वीडियो-नीचे)
वायरल वीडियो साउथ अफ्रीका के सबी सैंड्स प्राइवेट गेम रिजर्व का है, जिसे डैनियल एंथोनी नाम के गाइड ने फिल्माया। ये वीडियो अपने आप में बहुत अनोखा है, जिसे लोग खूब पसंद कर रहे, क्योंकि बहुत कम ही शेरों और कोबरा का सामना होता है।
वीडियो में आप देख सकते हैं कि दो शेर एक कच्चे रास्ते पर जा रहे होते हैं, तभी उनके सामने एक कोबरा आ जाता है। शेरों को पास देख वो फुफकारता है। उसकी आवाज सुन शेरों की जोड़ी भी चौंका जाती है और वो बीच रास्ते ठहर जाते हैं।

ध्यान से देखने पर पता चला कि कोबरा एक छिपकली का शिकार कर रहा था, जो झाड़ियों में छिपी थी। कोबरा उस पर हमला करता उससे पहले शेरों ने आकर काम बिगाड़ दिया। अब तीन चालाक जानवर आमने-सामने थे।
गाइड के मुताबिक कोबरा के एक ही डंक में शेरों की हालत खराब हो जाती, जबकि शेर भी आसानी से छिपकली और कोबरा को मार सकते थे। ऐसे में उनमें बराबर की टक्कर थी। कुछ देर तक तीनों एक-दूसरे को देखते रहे।
अंत में क्या हुआ?
तीनों जानवर समझ गए थे कि लड़ाई से कुछ नहीं मिलने वाला, क्योंकि मुकाबला बराबरी का था। पहले छिपकली वहां से भागी। इसके बाद कोबरा और शेर भी अपने-अपने रास्ते चले गए। इसी तरह तीनों की जान बच गई। हालांकि कोबरा को अपनी भूख मिटाने के लिए दूसरे शिकार की ओर जाना पड़ा।
कोबरा का जहर शेर के लिए कितना घातक?
कुछ वक्त पहले तंजानिया के Serengeti नेशनल पार्क में एक सांप ने शेर को काट लिया था। उसकी मौत तुरंत तो नहीं हुई, लेकिन उसकी हालत काफी ज्यादा खराब हो गई थी। पहले तो उसके गले में बहुत सूजन आ गई, जिससे उसका खाना-पीना बंद हो गया। फिर उसकी आंखों की रोशनी चली गई। जिससे उसकी जिंदगी मौत से भी बुरी हो गई थी।












Click it and Unblock the Notifications