सोते हुए शख्स की शर्ट में घुसा कोबरा और फिर...वायरल हुआ ये रोंगटे खड़े कर देने वाला ये Video
Cobra cobra entered into shirt: सांप को दूर से देखकर ही रोंगटे खड़े हो जाते हैं, अगर सोचिए कोई आराम से थक कर सो रहा हो और उसके कपड़ों में अचानक से खतरनाक कोबरा घुस आए तो आपका क्या हाल होगा। सोशल मीडिया पर ऐसा ही रोंगटे खड़े कर देने वाला एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें दिखाया गया है कि कैसे एक आदमी मौत के मुंह जा पहुंचा और ....

मैदान में झपकी ले रहा था शख्स
दरअसल, ये व्यक्ति एक मैदान में काम से थक कर दीवाल से टेक लगाकर झपकी ले रहा था, तभी उसकी शर्ट में चुपके से बड़ा सा सांप अंदर घुस गया। जब सांप अंदर उसकी बॉडी से टच किया वैसे ही उसकी नींद खुल गई और सांप को शर्ट के अंदर घुसता देख उसके होश उड़ गए।
शर्ट की बटन तक खोलने में कांप रहे थे हाथ
भयावह वीडियो में दिखाया गया है कि कैसे सांप आदमी की शर्ट के बटन के माध्यम से भागने की कोशिश करता है, तभी उसके पास मौजूद लोग उस शख्स को घबराया हुआ देखकर उसकी शर्ट में घुसे विशालकाय कोबरा को निकालने की कोशिश में जुट गए। भयावह वीडियो में दिखाया गया है कि कैसे सांप आदमी की शर्ट के बटन के माध्यम से भागने की कोशिश करता है लेकिन उसे बटन खोलते हुए भी डर लग रहा था।
कोबरा बाहर निकलने के बजाय अंदर घुसता जाता है
जब लोग शख्स की शर्ट में घुसे कोबरे को बाहर निकालने की कोशिश कर रहे थे तभी किसी ने ये वीडियो शूट कर लिया। वीडियो में नजर आ रहा है कि शख्स की जान बचाने के लिए लोग उसकी शर्ट की बटन बहुत सावधानी से खोलते हैं लेकिन सांप बाहर निकलने के बजाय और अंदर घुसता जाता है।
शख्स की डर के मारे ऐसी हुई हालत
वहीं आदमी का डर के मारे चेहरे का रंग उड़ा हुआ दिख रहा है। उसकी शर्ट के अंदर से कोबरा निकालने वाले लोग उसे बिलकुल ना हिलने के लिए बोल रहे हैं और आराम से शर्ट की बटन खोलने को कह रहे हैं।
जानें अंत में क्या हुआ
धीरे-धीरे सांप उसकी कमर के पीछे चला जाता है, जिसके बाद वो और डर जाता है लेकिन आखिरकार लोगों की मदद से आदमी सुरक्षित बच जाता है। विशाल कोबरा मौके से खिसकता हुआ दिखाई दे रहा है।
लोगों के लिए चेतावनी है ये वीडियो
यह वीडियो उन लोगों के लिए भी एक चेतावनी है जो खुले मैदान में झपकी लेते हैं। पेड़ की छाया में आराम से रहना भले ही शांतिपूर्ण लगता हो लेकिन एक आदमी के लिए घातक साबित हुआ। रोंगटे खड़े कर देने वाले वीडियो को देखकर तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं और कई लोग बरसात के मौसम में अधिक सावधान रहने की सलाह दे रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications