क्या जानवरों के भेष में आ रहे हैं एलियन? CIA एजेंट के सनसनीखेज दावे से वैज्ञानिक भी परेशान
हाल ही में एक CIA एजेंट ने बेहद ही चौंकाने वाला खुलासा किया है। एजेंट ने बताया कि हाल ही में उनका सामना रेप्टाइल जैसे दिखने वाले एक एलियन से हुआ है।

CIA agent talks about aliens: धरती पर ये बहस बड़े लंबे समय से चल रही है कि एलियंस का अस्तित्व होता भी है या नहीं। कई बार सोशल मीडिया पर एलियंस के होने के बड़े-बड़े दावे किए जाते हैं। फिल्मों और सीरीज में भी आपने एलियंस के बारे में खूब सुना होगा। हालांकि, एलियंस होने के कोई पुख्ता सबूत नहीं मिले हैं। लेकिन हाल ही में एक सनसनीखेज खुलासे ने सबको हैरत में डाल दिया है।
एजेंट का चौंकाने वाला दावा
एक फॉर्मर CIA एजेंट का कहना है कि उनका सामना एलियन से हो चुका है। इससे भी हैरानी भरी बात बताते हुए उन्होंने कहा कि ये एलियन रेप्टाइल जैसा दिखता था। एजेंट ने कहा कि एलियंस इंसानों के बीच ही रह रहे हैं।
एलियन कुछ अलग होते हैं
जॉन के मुताबिक, इंसानों ने एलियन को लेकर जो छवि बनाई है या फिर उनकी जैसी इमेज लोगों के सामने बनी है, वे उससे हटकर नजर आते हैं। एलियन वैसे नहीं होते जैसा कि फिल्मों में दिखाए जाते हैं। वे कुछ अलग होते हैं।
यूएफओ दिखने के सबूत
बताते चलें कि पेंटागन के एक सीनियर ऑफिसर और हावर्ड यूनिवर्सिटी के प्रसिद्ध वैज्ञानिक एवी लोएब ने हाल ही में एक बेहद चौंकाने वाला दावा किया था। उन्होंने कहा था कि हमारी आकाशगंगा में कई एलियन रहते हैं। उन्होंने बताया कि एलियन छोटे-छोटे यानों से धरती के लोगों पर नजर बनाए रख रहे हैं। हालांकि, पेंटागन ने एक रिपोर्ट जारी की थी, जिसमें ये भी बताया गया था कि यूएफओ दिखने के कोई पुख्ता सबूत नहीं मिले हैं।
रेप्टाइल जैसा एलियन
वहीं लोगों का ये भी मानना है कि एलियन और यूएफओ की जानकारी अमेरिका छुपा रहा है। इस बीच फॉर्मर CIA का एलियन वाला दावा अब लोगों को बेहद चौंका रहा है। उन्होंने बताया कि रेप्टाइल जैसे दिखने वाले एलियन से उनका सामना हो चुका है।
एजेंट के दावे ने किया हैरान
बता दें कि जॉन रामिजेन ने बतौर CIA एजेंट 25 सालों तक काम किया है। उन्हें यहां का स्पेशलिस्ट भी माना जाता है। एलियन के साथ उनके एनकाउंडर की कहानी काफी चौंकाने वाली है। उन्होंने ये भी कहा कि एलियन के बारे में डीटेल में बताना थोड़ा मुश्किल है लेकिन वे हमारे आस-पास ही रहते हैं।












Click it and Unblock the Notifications