महिला से करने आया था लूटपाट, लेकिन खूबसूरती देखते ही कर दी अलग डिमांड, फेसबुक खोल गिड़गिड़ाने लगा चोर
Amber Beraun: अगर घर में चोर या डकैत घुस जाए तो अच्छों अच्छों की बोलती बंद हो जाती है। चोर किसी न किसी तरह से चोरी को अंजाम दे ही देते हैं। चोर या डकैत अक्सर बंदूक या हथियार लेकर किसी घर में घुसते हैं ताकि लूटपाट को अंजाम दे सके। उनके ऊपर किसी के गिड़गिड़ाने का कोई प्रभाव नहीं पड़ता है। लेकिन अब अमेरिका से इसके उलट मामला सामने आया है। जहां एक चोर महिला के घर में चोरी करने के लिए घुसा। लेकिन वह महिला की खूबसूरती देख अलग ही डिमांड करने लगा।
जानें क्या है मामला
डेली स्टार न्यूज वेबसाइट की रिपोर्ट के अनुसार अमेरिका के इंडियानापॉलिस में एक हैरान करने वाली घटना घटी। यहां एंबर बेरौन (Amber Beraun) नाम की एक महिला के साथ अजीबो गरीब घटना घटी। दरअसल, एक दिन एंबर बेरौन देर रात घर लौटी और घर के बाहर लगे चिट्ठी बॉक्स को चेक करने लगी। उसी दौरान वहां एक बंदूकधारी आ पहुंचा और महिला से रुपये की मांग करने लगा। महिला चोर को देखकर डर गई लेकिन जब वहां अचानक लाइट ऑन हुआ तो चोर ने महिला का चेहरा देखा फिर जो हुआ वह तो हैरान करने वाला है।

चोर ने महिला से कर दी अलग डिमांड (Thief Loves Woman)
एंबर के पास उस वक्त करीब 100 डॉलर यानी भारतीय रुपये के मुताबिक 8000 रुपये थे। जिसे उसने चोर को दे दिया। लेकिन पैस लेने के बाद चोर का प्यार वाला भूत जाग उठा। वह अब महिला के पीछे पड़ गया। वह उसे डेट पर चलने के लिए कहने लगा। वह उसको आई लव यू बोलने के लिए कहने लगा। साथ ही शादी रचाने के लिए कहने लगा।
फेसबुक खोल गिड़गिड़ाने लगा चोर
जब महिला नहीं मानी तो वह बंदूक दिखा फिर एंबर से फोन पर फेसबुक खोलने को कहा। जब एंबर ने ऐसा करने से मना किया तो चोर फिर गिड़गिड़ाने लगा और उसे फेसबुक पर फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजने के लिए कहने लगा। उस चोर का नाम डेमियन बोएस (Damien Boyce)था। एंबर को लगा था कि जब वो उसे फेसबुक पर जोड़ लेगी, तो वो उसे छोड़कर वहां से चला जाएगा। महिला का फैसला सही निकला डेमियन तो वहां से चला गया, लेकिन फेसबुक पर उसने एंबर को मैसेज भेजना शुरू कर दिया।
फेसबुक पर किया प्यार का इजहार, पुलिस ने किया गिरफ्तार
चोर ने फेसबुक पर उससे रोजाना बात करने लगा। वह महिला से प्यार करने लगा। महिला को कहने लगा कि वह उससे प्यार करता है। उसके साथ डेट पर चले। वह उसके पैसे भी लौटा देगा। इसपर महिला ने कहा कि वह पहले से ही शादी शुदा है। इसपर चोर गुस्सा हो गया। उसने फिर महिला को धमकी दे दी। फिर महिला ने पुलिस को फोन कर दी। अब पुलिस ने फेसबुक के जरिए लोकेशन ट्रेस कर उस चोर को गिरफ्तार कर लिया।












Click it and Unblock the Notifications