प्लास्टिक बैग पहनकर ट्रेन में बैठी महिला, अचानक खाने लगी केला, लोगों ने देखा और फिर... VIDEO

ट्रेन में प्लास्टिक बैग पहनकर केला खा रही एक महिला का वीडियो खूब वायरल हो रहा है। वीडियो वांग नाम के शख्स ने बनाया है।

Women Wrapped In Plastic Bag: सोशल मीडिया में अकसर लोगों के अजीबोगरीब कारनामे वायरल हो जाते हैं। कई बार कुछ लोग ऐसा कुछ कर बैठते हैं, जिसे देखकर एक बार को तो यकीन कर पाना ही मुश्किल हो जाता है। ऐसा ही कुछ ट्रेन में भी देखने को मिला, जहां प्लास्टिक बैग में कवर होकर महिला केला खाती हुई दिखी। ये महिला चुपचाप खुद को प्लास्टिक बैग में लपेटकर बड़े आराम से केला खा रही थी, लेकिन तभी ट्रेन में बैठे दूसरे यात्री की नजर महिला पर पड़ गई। देखते ही देखते महिला का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा। लोग इस वीडियो पर जमकर रिएक्शन भी दे रहे हैं।

महिला ने पहना था बड़ा सा प्लास्टिक बैग

महिला ने पहना था बड़ा सा प्लास्टिक बैग

ट्रेन में महिला की इस अजीबोगरीब हरकत का ये मामला चीन का है। 'डेली स्टार' की खबर के मुताबिक, यहां वांग नाम के शख्स ने महिला को ट्रेन के अंदर बड़ा सा प्लास्टिक बैग पहने हुए देखा। शख्स महिला को इस तरह से देखकर काफी हैरान था और उसने प्लास्टिक बैग पहनकर केला खा रही उस महिला का वीडियो ही बना डाला। देखते ही देखते वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा।

ट्रेन में बैठी महिला को देखकर क्या बोले लोग?

ट्रेन में बैठी महिला को देखकर क्या बोले लोग?

वीडियो देखकर लोग अलग-अलग तरह के रिएक्शन दे रहे हैं। कुछ लोगों ने कहा कि ट्रेन में कुछ भी खाना गैरकानूनी है। वहीं कुछ अन्य लोगों का कहना है कि हो सकता है ये महिला लो ब्लड शुगर से पीड़ित हो।

'चीन में है कोरोना का प्रकोप'

'चीन में है कोरोना का प्रकोप'

साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट से बात करते हुए वांग नाम के इस शख्स ने कहा कि पूरे वुहान में कोरोना वायरस का प्रकोप है। लेकिन मेरी राय में महिला का खुद को इस तरह से बचाना कुछ ज्यादा ही है।

वीडियो बनाने वाले शख्स ने बोली ये बात

वीडियो बनाने वाले शख्स ने बोली ये बात

वीडियो बनाने वाले वांग से जब पूछा गया कि क्या महिला के बिहेवियर में कुछ बदलाव था? तो उन्होंने कहा कि नहीं महिला यात्री ने अन्य लोगों के साथ कुछ ऐसा तो नहीं किया। आस पास बैठे यात्रियों को भी महिला से किसी तरह की परेशानी नहीं थी।

वीडियो देखकर लोगों ने किया रिएक्ट

वीडियो देखकर लोगों ने किया रिएक्ट

महिला के इस अजीबोगरीब बिहेवियर की वीडियो को 7000 से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है। और लोग सोशल मीडिया पर अलग-अलग तरीके से अपनी राय भी रख रहे हैं। एक यूजर ने महिला के व्यवहार को अजीब बताते हुए कहा कि कोई भी उसके इस बिहेवियर को अच्छा नहीं समझेगा।

कुछ लोगों ने इस हरकत को बताया अजीब

कुछ लोगों ने इस हरकत को बताया अजीब

कई लोगों को महिला का प्लास्टिक बैग पहनना नागंवार गुजरा और महिला को लोगों की हंसी का भी शिकार बनना पड़ा। लोगों ने रिएक्शन देते हुए महिला के बैग के साइज को भी अजीब बताया।

कई लोगों ने किया सपोर्ट

कई लोगों ने किया सपोर्ट

वहीं एक यूजर ने महिला के सपोर्ट में आकर कहा कि हो सकता है कि महिला ने अन्य यात्रियों को उसे परेशान होने से रोकने के लिए वो प्लास्टिक बैग पहना हो। वहीं स्थानीय समाचार आउटलेट जिमू न्यूज ने भी उस महिला को पूरी तरह से सपोर्ट किया। उनका कहना है कि महिला ने उस सार्वजनिक जगह पर किसी दूसरे पर कोई नेगेटिव इम्पेक्ट नहीं डाला है। लोगों को इस व्यवहार के प्रति नरमी बरतनी चाहिए। अन्य यात्रियों को भी इसे लेकर इतना ओवररिएक्ट नहीं करना चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+