'कभी उम्मीद मत छोड़ो', 4 साल पहले किया ऑनलाइन ऑर्डर अब जाकर मिला, पार्सल देख शख्स हैरान
इंटरनेट के दौर में आजकल ऑनलाइन चीजों की मांग बढ़ती जा रही है। कपड़े खरीदने से लेकर खाने के ऑर्डर तक सब एक क्लिक पर उपलब्ध है। लोगों को ऑनलाइन ऑर्डर की ऐसी लत लग चुकी है कि जब तक ज्यादा जरूरी ना हो मार्केट नहीं जाते।
हालांकि, कई बार ऑनलाइन ऑर्डर डिलीवरी में देरी भी होती है, लेकिन क्या आप सोच सकते हैं कि किसी ऑर्डर को आने में 4 साल लग सकते हैं? शायद नही, लेकिन ऐसा हुआ है। दिल्ली के एक शख्स को अपना ऑर्डर चार साल की देरी से मिला है।

जी हां, आपने एक दम सही पढ़ा! जिस व्यक्ति को हाल ही में उसका पार्सल मिला, उसने अपने एक्सपीरियंस को बताने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया है। दिल्ली के तकनीकी विशेषज्ञ नितिन अग्रवाल ने 2019 में चीनी वेबसाइट अलीबाबा पर एक ऑर्डर दिया था। जिसकी डिलीवरी अब 4 साल बाद हुई है।
अली बाबा से मंगाया था सामान
नितिन अग्रवाल को अपने ऑर्डर के चार साल बाद मिलनी इतनी खुशी थी की, उन्होंने पार्सल की फोटो पोस्ट करते हुए उसके मिलने की खुशी जाहिर करते हुए लिखा- "कभी उम्मीद मत खोना! इसलिए, मैंने इसे 2019 में अली एक्सप्रेस (अब भारत में प्रतिबंधित) से ऑर्डर किया था और पार्सल आज डिलीवर हुआ।"
पैकेज पर तारीख मई 2019 लिखी हुई है, जो इसका बात पर मुहर लगाता है कि ऑर्डर चार साल पहले अब प्रतिबंधित चीनी साइट पर दिया गया था। इस ट्वीट पर सोशल मीडिया पर तरह-तरह के रिएक्शन आ रहे हैं।
एक यूजर ने लिखा, "मुझे भी अलीएक्सप्रेस से 8 महीने बाद अपना पार्सल मिला। तब तक, अलीएक्सप्रेस ने मेरी राशि भी वापस कर दी।" ऐसे ही एक अन्य व्यक्ति ने कहा, "वाह। काश मैं भी इतना भाग्यशाली होता।" हालांकि नितिन अग्रवाल की कहानी कई लोगों के लिए आश्चर्य की बात नहीं थी। ऐसे लोग भी थे जिनके पार्सल में चार साल से ज्यादा की देरी हुई थी।
एक शख्स को मिला 6 साल बाद पार्सल
अपने पार्सल के बारे में बताते हुए एक व्यक्ति ने कहा, "मैंने कुछ साल पहले अपने ही देश में एक ऑनलाइन स्टोर से कुछ ऑर्डर किया था... लंबी कहानी संक्षेप में, मुझे 6.5 साल बाद ऑर्डर मिला।" इस बीच कुछ लोग अभी भी अपने पैकेज का इंतजार कर रहे थे। एक ने लिखा, "मैंने 2019 दिसंबर में 2 प्रोडक्ट का ऑर्डर दिया था, इसलिए मैं उम्मीद कर सकता हूं कि किसी दिन इसकी डिलीवरी हो सकती है।"












Click it and Unblock the Notifications