चाइनीज रेस्टोरेंट डिनर में परोस रहा इंसान के पैर, तस्वीर सामने आने पर सनसनी
इटली में एक चाइनीज रेस्टोरेंट के वेटर की सोशल मीडिया पर पोस्ट की गई एक तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें पैक किए जा रहे इंसानी पैरों को साफ तौर पर देखा जा सकता है।
रोम। नॉन-वेज का शौक रखने वालों के लिए ये खबर चौंकाने वाली है। खासतौर से उन लोगों के लिए जो नॉन-वेज की अलग-अलग और नई-नई डिश का स्वाद लेने के शौकीन हैं। उत्तरी इटली के पडुआ में एक चाइनीज रेस्टोरेंट में काम करने वाले वेटर ने सोशल मीडिया पर डिनर में परोसे जा रहे इंसान के पैरों को फोटो पोस्ट किया है।

मेल ऑनलाइन में छपी खबर के मुताबिक वेटर ने इस फोटो को पोस्ट करते हुए कहा है कि भालू के पंजों के नाम पर इंसान के पैर रेस्टोरेंट में परोसे जा रहे हैं। इन तस्वीरों को देखने के बाद एक व्यक्ति ने इसको लेकर ऑथोरिटीज से शिकायत दर्ज कराई। इस शिकायत के बाद खाद्य विभाग के अधिकारियों ने रेस्टोरेंट पर छापा मारा और जांच की।
खाद्य विभाग के अधिकारियों ने जब रेस्टोरेंट की जांच की तो उनको मछली के मांस और कुछ दूसरे मांस के कुछ संदिग्ध टुकड़े मिले। केकड़े और मेढ़क के मांस के पैकेट भी तय तिथि से बाद के पैक किए हुए पाए गए। अधिकारियों ने इंसानी मांस रेस्टोरेंट में पाए जाने की पुष्टि नहीं की है लेकिन रेस्टोरेंट को कई मामलों में जांच के बाद ही प्रमाण पत्र देने की बात कही गई है।
पढ़ें- नशे में धुत शख्स ने उतारे गर्लफ्रेंड के कपड़े, बदन पर उडे़ला फेविकोल और कर दिया घिनौना काम












Click it and Unblock the Notifications