Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

कंकड़-पत्थरों से बनाई जाती है ये स्पेशल चाइनीज डिश, मेकिंग वीडियो देख-चकराया लोगों को दिमाग

सोशल मीडिया पर एक चाइनीज स्ट्रीट फूड की फोटोज और वीडियो वायरल हो रही है। क्या आपने कभी कुछ कंकड़-पत्थर का बना कोई खाना खाया है...। जी हां, सोशल मीडिया पर जो चीन की स्पेशल डिश वायरल रही है, वो कंकड़-पत्थरों से बनाई जाती है।

सोशल मीडिया पर लोग इस डिश को दुनिया की सबसे Hardest Dish कह रहे हैं। चीनी डिश की मेकिंग वीडियो और फोटोज देख, लोगों का दिमाग चकरा गया है।

Chinese dish made of stones

आपके लिए इस बात पर यकीन करना मुश्किल हो सकता है लेकिन ये सच है कि ये डिश पत्थरों- कंकड़ों से बनी है...। ठीक वैसे ही पत्थरों से जो बिल्कु चट्टान जैसे कठोर होते हैं।

चीनी भाषा में इस डिश को सुओडियू (suodiu) कहा जाता है। यह चीन की एक पारंपरिक व्यंजन हैं, जिसमें मुख्य सामग्री के रूप में कंकड़ शामिल है।

कैसे लोग खाते हैं इस डिश को...?

अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर इस कंकड़-पत्थर वाले खाने को खाया कैसे जाएगा...? तो बता दें कि आपको इन छोटे-कंकड़-पत्थरों से बने खाने को सिर्फ चूसना होता है। सालेदार स्वादों का आनंद लेने के बाद आपको इन पत्थर को चूसकर फेंक देना है। पत्थरों को निगलना या काटना नहीं होता है।

इस डिश को कहीं भी जब सर्व किया जाता है तो उन्हें बताया जाता है कि वे स्वाद को चूस लें, फिर चट्टानों को थूक दें। इसलिए पकवान का नाम सुओडियू (suodiu) है। सुओडियू का अर्थ है "चूसना और निपटाना।"

सुओडियू नाम के इस डिश का मेकिंग वीडियो पिछले एक हफ्ते में पूरे चीनी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हो रहा है। लोगों में इस डिश को लेकर क्रेज भी बढ़ रहा है। हालांकि ये डिश चीन में बिल्कुल आम नहीं है।

इसके मेकिंग वीडियो में देखा जा सकता है कि सड़क पर एक स्ट्रीट फूड विक्रेता इस डिश को बनाते हुए जलते हुए कंकड़ पर मिर्च का तेल डालते हैं, उन पर लहसुन की चटनी छिड़कते हैं, फिर लहसुन की कलियों और कटी हुई मिर्च डालकर भूनते हैं।

इस चाइनीज डिश का क्या है इतिहास?

- इस चाइनीज डिश की उत्पत्ति कई सौ साल पहले पूर्वी चीनी प्रांत हुबेई में हुई थी।

- हुबेई के चारों ओर से घिरे प्रांत में यांग्त्जी नदी के जरिए माल परिवहन करने वाले नाविकों के पास फंसे होने के दौरान अक्सर भोजन खत्म हो जाता था।

-ऐसे में वह नदी के चट्टानों को मशालों और ग्रेवी के साथ बनाते थे और उनको चूस कर फेंक देते थे। कहा जाता है कि कंकड़ में मछली जैसा स्वाद होता है, जो मसालों में तलने से और बढ़ जाता है।

-ये डिश हुबेई, हुनान और गुइझोउ की सीमाओं के पास वूलिंग पर्वत श्रृंखला के एक जातीय अल्पसंख्यक तुजिया लोगों से भी जुड़ा हुआ है।

-हालांकि अब चीन में इस व्यंजन की लोकप्रियता खत्म हो गई है।

यहां देखें डिश का मेकिंग वायरल वीडियो

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+