ये तो वाकई चमत्कार है! अब दूर से ही एक दूसरे को KISS कर सकते हैं कपल, जानें कैसे
चीनी कंपनी ने एक डिवाइस बनाई है, जो लॉन्ग डिस्टेंस में रहने वाले कपल के लिए किसी सपने से कम नहीं है। इस डिवाइस से कपल दूर बैठकर भी एक दूसरे को किस कर सकते हैं। इसके फीचर्स कमाल के हैं।

कुछ समय पहले तक किसी ने सोचा भी नहीं होगा कि इंसानों के काम बिना इंसानों के भी होने लगेंगे। आजकल के समय में साइंस इतना आगे बढ़ चुका है कि कुछ भी असंभव नहीं लगता। रोबोट के आविष्कार ने दुनिया को एक कदम और आगे लाकर खड़ा कर दिया है। अब चीन की एक कंपनी ने एक ऐसी डिवाइस बनाई है, जो लंबी दूरी में रह रहे लोगों के लिए किसी गिफ्ट से कम नहीं है। जी हां! लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में रहने वाले लोगों के लिए चीनी कंपनी की ये डिवाइस सपने जैसी है। चलिये आपको बताते हैं इस अनोखे और नए उपकरण के बारे में सबकुछ...

चर्चा में ये चीनी कंपनी
अकसर लोगों को अपने काम और किसी और वजह से अपने पार्टनर से दूर रहना पड़ता है। ऐसे में फोन ही बातचीत का एक जरिया होता है। लेकिन एक दूसरे से मिलने की इच्छा तो होती ही है। साथ में बैठने, घूमने जाने, साथ खाना खाने और एन्जॉय करने की बात ही अलग होती है। कुल मिलाकर कहें, तो फिजिकली एक दूसरे के सामने प्रजेंट रहने की बात ही कुछ और होती है। लेकिन इन दिनों एक चीनी कंपनी जो डिवाइस लेकर आई है, वो लॉन्ग डिस्टेंस में रहने वाले लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है।

लॉन्ग डिस्टेंस पार्टनर को भेज सकेंगे किस
दरअसल, चीनी कंपनी ने जो डिवाइस बनाई है, उससे कोई भी शख्स अपने लॉन्ग डिस्टेंस पार्टनर को किस भेज सकता है। दूसरे शब्दों में कहें तो ये डिवाइस इंटरनेट की दुनिया में कहीं पर भी किसी दूसरे इंसान को चूमने की परमिशन देता है। रिमोट किस नाम की इस डिवाइस में आपको मिलते हैं मूविंग लिप्स। ये यूजर को अपने किस को अपलोड करने की परमिशन देता है और ऐप के जरिये दूसरों से किस रिसीव करने की भी अनुमति देता है।

क्या है डिवाइस की खासियत?
दो पार्टनर्स को आपस में किस का आदान-प्रदान करने के लिए पेयर करना जरूरी हो जाता है। वे वीडियो कॉल से जुड़कर अपने-अपने किस एक दूसरे को बड़ी ही आसानी से पहुंचा सकते हैं। साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की एक रिपोर्ट के मुताबिक, डिवाइस में असल में एक प्रेशर मूवमेंट है, जो सेंसर के इस्तेमाल से गर्मी पैदा करती है। इससे एक प्रेशर बनता है जो किसर के लिप्स को फील भी होता है।

डिवाइस को लिए देने होंगे इतने पैसे
इस तरह किस का एक रेप्लिका दूसरे यूजर तक पहुंचता है। रिपोर्ट में कहा गया है कि ये ऐप संचालित डिवाइस चीनी ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म टोबैको पर 260 युआन में उपलब्ध है। रिपोर्टों में दावा किया गया है कि ये डिवाइस हर महीने 100 से भी ज्यादा बिक रही हैं। ग्लोबल टाइम्स ने बताया कि ये आविष्कार मेक्ट्रोनिक टेक्नोलॉजी के चांगझौ वोकेशनल इंस्टीट्यूट ने पेटेंट कराया था।

लोगों को आई किसिंजर गैजेट की याद
डिजाइन के प्रमुख आविष्कारक जियांग झोंगली ने कहा कि यूनिवर्सिटी के दिनों में उनकी लवर के साथ लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप के चलते इस रिमोट किस को इन्वेंट किया गया। वे कहते हैं कि मेरी यूनिवर्सिटी में मैं अपनी लवर के साथ लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में था। इसलिए हम केवल फोन से ही एक दूसरे से बातचीत करते थे। यही से मेरे दिमाग में इस उपकरण को बनाने का आइडिया आया। इस डिवाइस से नेटिजन्स को साल 2016 में आई किसिंजर नाम के गैजेट की याद आ गई।












Click it and Unblock the Notifications