वीडियो: मोटरसाइकिल सवार ट्रक से जा भिड़ा, लग गई आग, मरते-मरते बचा

कुछ हादसे ऐसे होते हैं जो आप की यादों में किसी बुरे सपने की तरह बस जाते हैं। एक ऐसा ही हादसा हुआ चीन में। एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है जो बहुत वायरल हो रहा है।

चीन। कुछ हादसे ऐसे होते हैं जो आप की यादों में किसी बुरे सपने की तरह बस जाते हैं। एक ऐसा ही हादसा हुआ चीन में। एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है जो बहुत वायरल हो रहा है। वीडियो के मुताबिक चीन के जियांग्‍शी प्रांत में यह घटना हुई है।

वीडियो: मोटरसाइकिल सवार ट्रक से जा भिड़ा, लग गई आग, मरते-मरते बचा

वीडियो को देखने से पता चलता है कि एक रास्ते पर जा रहे एक ट्रक से बाइक सवार टकरा गया, जिससे बाद अचानक आग लग गई और उसकी चपेट में आकर बाइक सवार भी जलने लगा। यह घटना 6 मई को दक्षिणपूर्वी चीन के जियांग्शी प्रांत की राजधानी नानचैंग में हुई थी। बाइक सवार आग लगने के बाद बुरी तरह तड़पने लगा, जिसके बाद वहां मौके पर पहुंच कर कुछ लोगों ने उस बाइक सवार की जान बचाई।

दरअसल बाइक ट्रक के फ्यूल टैंक से टकरा गई थी, जिसके बाद अचानक आग भयंकर लग गई। सीसीटीवी वीडियो में दिख रहा है कि चैन नाम का शख्स ट्रक से टकराने से पहले ही बाइक रोकने की कोशिश करता है, पर वो ऐसा करने में कामयाब नहीं हो पाता है।

आग लगने के बाद आसपास के लोग भी इधर-उधर भागने लगते हैं। पर चैन को तड़पता देख ट्रक ड्राइवर यैंग ज्यूॉन्ग ने तुरंत फायर ब्रिगेड को फोन किया और बाइक सवार के लिए उपचार की व्यवस्था की। इसके बाद चैन को स्थानीय अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने कहा कि उसके जख्म जानलेवा नहीं हैं। ट्रक की आग पर 40 मिनट में काबू पाया गया।

{promotion-urls}

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+