VIDEO: गलती से जाल में फंसी 16 फीट की 'श्रापित मछली', मछुआरों के चक्कर में शहर की नींद उड़ी

नई दिल्ली: समुद्र अपने आप में बहुत से राज समेटे हुए है। वहां पर कुछ ऐसे जीव भी पाए जाते हैं, जिनके बारे में ज्यादातर इंसानों को नहीं पता, तो कुछ का जिक्र सिर्फ कहानियों में ही मिलता है। अब चिली से एक अजीबोगरीब घटना सामने आई है। कहा जा रहा है कि वहां पर मछुआरे के जाल में एक ऐसी मछली फंस गई, जिसको लेकर शहर के लोग परेशान हैं। (वीडियो-नीचे)

जाल में अपने आप आकर फंसी

जाल में अपने आप आकर फंसी

द मिरर की रिपोर्ट्स के मुताबिक चिली के एरिका में कुछ मछुआरे अपने जहाज से समुद्र में गए थे। उनका मकसद ऐसी मछलियों को पकड़ना था, जिसको लोग खाने के लिए खरीदते हैं। इस बीच उनके जाल में एक बड़ी मछली फंसी। शुरु में उनको लगा कि उनके हाथ जैकपॉट लग गया, लेकिन जब वो उसको लेकर किनारे पर पहुंचे, तो सबकी चिंता बढ़ गई।

देखने पहुंचे बहुत से लोग

देखने पहुंचे बहुत से लोग

वो मछली तो 16 फीट की है, ऐसे में मछुआरों को लग रहा था कि वो उनको मालामाल कर देगी, लेकिन वहां के लोग उसे श्रापित मछली मान रहे हैं। इस मछली के पकड़े जाने की खबर शहर में आग की तरह फैली और उसे देखने बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए। इसके बाद किसी ने उसका वीडियो बनाकर टिकटॉक पर डाल दिया, जिस पर लाखों व्यूज आए हैं।

1000 मीटर की गहराई में रहती है

1000 मीटर की गहराई में रहती है

इस मछली को कोलोसज साइज की ओरफिश कहा जाता है। इसको किंग ऑफ हेरिंग्स भी बुलाते हैं। जीव वैज्ञानिकों के मुताबिक इसकी लंबाई 5 मीटर से ज्यादा भी हो सकती है और ये काफी दुर्लभ है। ये समुद्र में 200 से 1000 मीटर की गहराई में रहती हैं, लेकिन इसे मछुआरों ने समुद्र तट के पास पकड़ा, ऐसे में ये समझ नहीं आ रहा कि ये वहां कैसे आई। कुछ लोगों का दावा है कि जब इनको भूकंप का अंदेशा होता है, तभी ये तट के किनारे आती हैं। हालांकि वैज्ञानिक इस बात का हमेशा से खंडन करते आ रहे हैं।

क्यों कहा जाता है श्रापित?

क्यों कहा जाता है श्रापित?

कुछ लोगों का दावा है कि ये मछली भविष्य बताती है। अगर ये आपको तट के किनारे दिखी तो समझ जाइए उस इलाके में कोई आपदा आने वाली है। 2011 में ये मछली जापान में नजर आई थी, जिसके बाद फुकुशिमा में भयंकर भूकंप आया आया। ऐसी कई और भी घटनाएं हुई हैं, जिस वजह से उनको श्रापित माना जाता है।

टेक्टोनिक प्लेट्स में हुई घर्षण?

टेक्टोनिक प्लेट्स में हुई घर्षण?

फिलहाल चिली में इस मछली को क्रेन की मदद से नाव से उतारा गया। इसका वजन ज्यादा होने की वजह से मछुआरों को भी काफी दिक्कत हुई। एक थ्योरी ये भी है कि जब टेक्टोनिक प्लेट्स में घर्षण होता है, तो इनको पता चल जाता है। ऐसे में ये भूकंप का अंदाजा लगाकर बचने के लिए समुद्र के किनारे की ओर आती हैं, लेकिन अभी तक इस बारे में एकदम पुख्ता जानकारी नहीं मिल पाई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+