16 साल का बॉडीबिल्डर मार्टिन, जिसने खुद को जबरदस्त तरीके से किया ट्रांसफॉर्म, अब लोगों को देते हैं ट्रेनिंग
मार्टिन मिलर 12 साल की उम्र से ही फिटनेस में दिलचस्पी लेने लगे थे। इसके बाद 16 की उम्र में उन्होंने ट्रेनिंग लेनी शुरू की और 20 तक खुद को शानदार तरीके से ट्रांसफॉर्म कर डाला।
Child Bodybuilder: इस दुनिया में अगर खाने-पीने के शौकीन लोगों की कमी नहीं है तो फिटनेस का शौक रखने वाले भी कुछ कम नहीं हैं। फिटनेस फ्रीक लोगों को जिम जाकर घंटो वर्कआउट कर अपनी बॉडी ट्रांसफॉर्म होते देखना बेहद पसंद है। कई लोग इस ट्रांसफॉर्मेशन के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं। लेकिन कहते हैं ना.. हर चीज की एक उम्र होती है। चीजें उम्र के हिसाब से हो तो ठीक रहता है। लेकिन जिस चाइल्ड बॉडीबिल्डर के बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं, उसने मात्र 16 साल की उम्र से ही कॉम्पिटीशंस खेलने शुरू कर दिए थे। आपको जानकर हैरानी होगी कि इस बॉडीबिल्डर ने केवल 12 साल की उम्र से ही सीरियसली ट्रेनिंग लेना शुरू कर दिया था। अब इस बॉडीबिल्डर का गजब का ट्रांसफॉर्मेशन देखकर लोग काफी हैरान हो रहे हैं और सोशल मीडिया पर तरह-तरह की प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं।

गजब है मार्टिन का ट्रांसफॉर्मेशन
इस चाइल्ड बॉडीबिल्डर का नाम मार्टिन मिलर है, जो अपने वर्कआउट और बॉडीबिल्डिंग को लेकर कितना पैशनेट है, इस बात की गवाही उसकी गजब की फिजिक दे रही है। मार्टिन का कहना है कि मैं अपने शरीर में हर मसल फाइबर देखना चाहता हूं, यहां तक कि आंखों की मसल्स में भी।

16-20 साल तक ली ट्रेनिंग
16 से 20 उम्र तक यानी चार सालों तक मार्टिन ने कड़ी मेहनत कर ट्रेनिंग ली। इसके बाद उन्होंने सबसे बड़े लेवल पर बॉडी बिल्डिंग कॉन्पिटीशन खेला। मार्टिन का कहना है कि उन्होंने साल 2018 में नेशनल लेवल पर NPC मैन्स फिजिक में ओवरऑल टाइटल जीता।

12 की उम्र से किया शुरू
'डेली स्टार' की खबर के मुताबिक, मार्टिन का कहना है कि मैं 12 साल की उम्र से ही वजन उठाने लगा था। वर्कआउट कर रहा था। मैं डाइटिंग कर रहा था। इसके बाद 16 से 20 साल तक मैंने हार्ड ट्रेनिंग ली। उन्होंने ये भी कहा कि मैं बॉडीबिल्डिंग और अपनी जिंदगी के बीच बैलेंस नहीं बिठा पा रहा था।

क्यों छोड़ी बॉडीबिल्डिंग?
मैं बार बार अपने शो की अगली तारीख के लिए अपनी खुशी को शेड्यूल कर करके थक गया था। बता दें कि अब मार्टिन ने पूरी तरह से बॉडीबिल्डिंग कॉम्पिटीशन को छोड़ दिया है और अब वे पर्सनल ट्रेनिंग का बिजनेस चला रहा हैं। मार्टिन लोगों को बॉडी बनाने में मदद करते हैं।

लोगों को गाइड करना मेरा लक्ष्य
अपनी वेबसाइट पर मार्टिन बताते हैं कि मार्टिन मिलर फिजिक के साथ मेरा लक्ष्य लोगों को खुशहाल जिंदगी जीने के लिए गाइड करना है। मार्टिन का कहना है कि उनके कुछ कस्टमर्स को सिर्फ कुछ हफ्तों में ही अच्छा रिजल्ट मिल जाता है, लेकिन कुछ को महीनों लग जाते हैं।

मैंने असफलताओं से काफी सीखा
मार्टिन कहते हैं कि मैं इस वेबसाइट को लोगों को फिट, मजबूत, स्वस्थ और खुश होने में मदद करने के लिए बना रहा हूं। मेरा लक्ष्य ऐसे तमाम लोगों की मदद करना है, जिनकी मानसिकता आज ठीक वैसी ही है, जैसी कि कुछ वक्त पहले मेरी थी। इस लाइफस्टाइल के 11 सालों में मैंने अपनी सफलताओं से काफी कुछ सीखा है और अपनी असफलताओं से और भी ज्यादा सीखा है।












Click it and Unblock the Notifications