वैज्ञानिक पृथ्वी के इस जीव को मान रहे एलियंस, मल में पाया गया शुक्र ग्रह वाला रसायन
नई दिल्ली, 13 सितंबर: पृथ्वी पर लगभग 80 लाख 70 हजार जीव प्रजातियां पाई जाती हैं। अभी तक इंसान सभी के बारे में विस्तृत जानकारी नहीं हासिल कर पाए हैं। जिस वजह से वैज्ञानिक लगातार इस दिशा में रिसर्च कर रहे। हाल ही में ठंडे इलाकों में पाए जाने वाले पेंगुइन के रहन-सहन और खान-पान पर विशेष अध्ययन किया गया। जिसमें कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं।

कैसे आया ये रसायन?
कुछ वैज्ञानिकों का अब मानना है कि पेंगुइन एलियंस हो सकते हैं, क्योंकि उनके मल में पाया जाने वाला एक रसायन शुक्र ग्रह पर मिले रसायन से मेल खाता है। वैज्ञानिक ये नहीं बता पा रहे हैं कि शुक्र से 38 मिलियन मील की दूरी पर मौजूद पृथ्वी की सतह पर फॉस्फीन कैसे आ गया।

इस दीप पर होगा अध्ययन
अब वैज्ञानिक जेंटू पेंगुइन की जीवन शैली पर विस्तृत अध्ययन की योजना बना रहे हैं। इसके लिए कॉकलैंड दीप समूह को चुना गया है। वहां पर इस रसायन को लेकर विस्तार से अध्ययन होगा। वहीं इंपीरियल कॉलेज, लंदन के डॉ. डेव क्लेमेंट्स ने कहा कि हम आश्वस्त हैं कि फॉस्फीन की खोज वास्तविक है, लेकिन हम नहीं जानते कि ये क्या बना रहा है।

इन बातों का शक
डॉ. के मुताबिक कुछ अवायवीय बैक्टीरिया फॉस्फीन का उत्पादन करते हैं। ये तालाब के कीचड़/काई, बिज्जू और पेंगुइन में पाया जाता है। ऐसे में हो सकता है ये किसी बैक्टीरिया के खिलाफ रक्षा के लिए हों। उन्होंने आगे कहा कि पिछले साल शुक्र के आसपास गैस की परतों में रसायन पाए गए थे। जिसका वातावरण पृथ्वी के समान है। ऐसे में एलियंस की मौजूदगी का पहले ही पता लगाया जा सकता है। इसमें पेंगुइन पर होने वाला शोध मदद करेगा।

बन रहा बड़ा टेलीस्कोप
वहीं नासा के मुताबिक जेम्स वेब स्पेस टेलीस्कोप के लॉन्चिंग से पहले नया शोध किया जा रहा है, जो अन्य ग्रहों पर जीवन का पता लगा सकता है। लॉन्चिंग के बाद इस टेलीस्कोप की मदद से दूर स्थित ग्रहों का अध्ययन किया जाएगा। इस प्रोजेक्ट में नासा के साथ यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी और कनाडाई अंतरिक्ष एजेंसी हाथ बंटा रही हैं।
Recommended Video

प्रोग्राम डायरेक्टर ने कही ये बात
मामले में नासा के प्रोग्राम डायरेक्टर ग्रेगरी एल. रॉबिन्सन ने कहा कि महत्वाकांक्षी दूरबीन की वजह से बहुत से जगहों पर राकेट भेजने की जरूरत नहीं पड़ेगी, बल्कि ये दूर के स्थानों की साफ तस्वीर दिखाएगा। वो लगातार अपनी समर्पित टीम और वैश्विक साझेदारी को प्रेरित कर रहे हैं। जिसने इस अविश्वसनीय प्रयास को संभव बनाया है।












Click it and Unblock the Notifications