Video: चीते ने किया जानलेवा हमला, हिरण की दिलेरी देख लोग बोले- जिंदगी में बस इतना कॉन्फिडेंस चाहिए!
नई दिल्ली, 14 मार्च: सोशल मीडिया जानवरों के एक एक खतरनाक और मजेदार वीडियो की भरमार है। लोकिन कुछ जानवरों के वीडियो आपके दिलों को भी छू जाते हैं। इन वीडियो में कभी जानवरों को एक दूसरे पर अटैक करते देखा जाता है तो कभी प्यार लुटाते। ऐसा ही एक वीडियो भारतीय वन सेवा (आईएफएस) के अधिकारी सुशांत नंदा ने शेयर किया है। जिसमें एक चीता एक हिरण पर अैटक करता है लेकिन वह असफल रहता है। वहीं दूसरी ओर हिरण चीते की परवाह किए बगैर आराम से घास खाता रहता है।

हिरण को शिकार बनाना चाहता था चीता
सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में चीता धीरे-धीरे चुपके से हिरण के पास आ जाता है। इस दौरान हिरण चुपचाप घास खाने में मगन दिखाई देता है। अचानक ही चीता उस पर हमला करता है। इस दौरान हिरण भी फुल कॉन्फिडेंस दिखाते हुए वहां से एक कदम भी पीछे नहीं हटाता । वहीं दोनों के बीच लोहे के तार की बाड़ होने के कारण चीता, हिरण का शिकार करने में असफल रहता है।

सामने खड़ी मौत देख नहीं डरा हिरण
चीता लगातार हिरण के शिकार की कोशिश करता रहता है। लेकिन हिऱण को उसकी उपस्थिति का कोई फर्क नहीं पड़ता। हिरण लगातार उसके पास घास खाने में लीन रहता है। वहीं चीता लगातार हिरण का शिकार करने के लिए हाथ-पैर मारता है। वह चीते को देखकर भी बड़ा निश्चिंत नजर आता है। हिरण पर रत्ती भी डर नहीं दिखता, वह तो बस मस्ती से घास चरता है। इस वीडियो को देखने के बाद लोगों ने बड़ी मजेदार टिप्पणियां की हैं।

'जिंदगी में इस हिरण जितना कॉन्फिडेंस चाहिए'
इस मजेदार वीडियो को ट्विटर पर भारतीय वन सेवा अधिकारी सुशांत नंदा ने ट्विटर पर शेयर किया है। इसके साथ उन्होंने मजेदार कैप्शन देते हुए लिखा है- चीता द्वारा विंडों शॉपिंग..! खबर लिखे जाने तक इस वीडियो को 62 हजार से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। इसके साथ ही लोग इस वीडियो पर मजेदार कमेंट्स किए जा रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि जिंदगी में इस हिरण जितना कॉन्फिडेंस चाहिए।
Window shopping by Cheetah… pic.twitter.com/x3p7PvdNS6
— Susanta Nanda IFS (@susantananda3) March 12, 2022
देखें मजेदार Video
जबकि अन्य यूजर ने आईएफएस से पूछ लिया कि क्या हिरण छलांग नहीं लगा सकता। वहीं एक यूजर ने तो बॉलीवुडिया गीत 'साजन मेरा उस पार है, मिलने को दिल बेकरार' की चंद लाइने ही लिख दीं।












Click it and Unblock the Notifications