चांद पर मिला 700 एलियन होने का सबूत? चंद्रयान 3 की 'सबसे बड़ी खोज' का दावा, जानिये क्या है सच
Aliens in Moon: जब चांद की धरती पर भारत का 'चंद्रयान 3' पहुंचा तो देश तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। न सिर्फ भारत बल्कि पूरी दुनिया इस ऐतिहासिक पल की गवाह बनी। पूरी दुनिया ने भारत की इस उपलब्धि की प्रशंसा की। इसके बाद लोगों के मन में तमाम तरह के सवाल उठने लगे कि अब चंद्रयान 3 चांद पर जाकर क्या करेगा? इसरो वैज्ञानिकों ने इस बात को भी स्पष्ट किया कि ये मिशन अपने आप में कैसे खास है। हालांकि, इस बीच अब एक दावा किया जा रहा है कि चांद पर एलियंस के होने का सबूत मिला है।
क्या 'चंद्रयान 3' ने ढूंढ निकाले एलियंस?
एलियंस की चर्चा काफी दिलचस्प होती है। कई बार उनके होने के सबूत मिलने के दावे भी किए गए हैं। हालांकि, इन दावों की वैज्ञानिक तौर पर कभी पुष्टि नहीं हुई। हालांकि, समय-समय पर इन्हें लेकर ऐसे दावे किए गए हैं जिनपर यकीन ना कर पाना काफी मुश्किल है। ऐसा ही एक दावा 'चंद्रयान-3' की चांद पर सफल लैंडिंग के बाद किया जा रहा है। माना जा रहा है कि एलियंस के होने के सबूत हमारे मून मिशन के जरिये ही मिले हैं।

चांद पर 20 एलियंस मिलने का दावा
इसे लेकर सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी सर्कुलेट किया जा रहा है, जिसमें ये दावा किया जा राह है कि चंद्रयान 3 विक्रम लैंडर द्वारा तैनात प्रज्ञान रोवर ने चंद्रमा की सहत यानी लूनर सर्फेस पर एलियंस के कुछ फुटेज शेयर किए हैं। ऐसे में चंद्रमा पर एलियन जीवन के इस दावे के वायरल वीडियो ने लोगों को हैरानी में डाल दिया।
एलियंस की तस्वीरें हुईं वायरल
वीडियो में किए जा रहे सभी दावों के मुताबिक, प्रज्ञान रोवर ने चंद्रमा पर एलियन्स की फुटेज कैप्टर की और फिर इस फुटेज को भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) को भेज दिया। फुटेज की जांच के बाद इसरो प्रमुख एस सोमनाथ ने एक अहम समीक्षा बैठक बुलाई।
क्या चंद्रयान-3 को चंद्रमा पर एलियंस के होने का सबूत मिला?
वायरल वीडियो के मुताबिक, इसरो प्रमुख ने आधिकारिक घोषणा की कि चंद्रयान-3 को चंद्रमा पर 700 एलियंस मिले हैं। हालांकि ये दावा पूरी तरह से गलत है क्योंकि सोशल मीडिया हैंडल और इसरो की आधिकारिक वेबसाइट ने अभी तक ऐसा कोई बयान नहीं दिया है।
ISRO की रिसर्च है जारी
इसरो चंद्रमा की सतह पर प्रज्ञान रोवर द्वारा किए जा रहे प्रयोगों और परीक्षणों पर समय-समय पर अपडेट जारी करता रहा है और भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी द्वारा चंद्र सतह पर किसी भी विदेशी जीवन का पता लगाने का अभी तक कोई जिक्र नहीं किया गया है।
क्या है दावे की सच्चाई?
इसके अलावा सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में इस्तेमाल किया गया फुटेज पिछले इसरो और चंद्रयान फुटेज के साथ-साथ स्टॉक छवियों और वीडियो का एक कोलैब है, जिससे पता चलता है कि चंद्रमा की सतह पर एलियंस को खोजने के दावे में कोई सच्चाई नहीं है।
क्या सौरमंडल में है जीवन?
अब तक दुनिया के किसी भी देश ने यह दावा नहीं किया है कि चंद्रमा या सौरमंडल के किसी अन्य ग्रह पर एलियन जीवन मौजूद है और शोधकर्ता अभी भी एलियंस के अस्तित्व के दावों की प्रामाणिकता तय करने के लिए प्रयोग कर रहे हैं।
-
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार -
Who is Aryaman Birla Wife: RCB के नए चेयरमैन आर्यमन बिड़ला की पत्नी कौन है? Virat Kohli की टीम के बने बॉस












Click it and Unblock the Notifications