पाकिस्तान के इस रिपोर्टर का वीडियो देखकर हंसते-हंसते लोट पोट हो जाएंगे आप

पाकिस्तान के एक रिपोर्टर की रिपोर्टिंग का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। उसके जोशीले अंदाज को लेकर आप हंसते-हंसते लोट-पोट हो जाएंगे।

नई दिल्ली। आपको फिल्म बजरंगी भाईजान याद होगा। फिल्म में पाकिस्तानी पत्रकार चांद नवाब के किरदार को लोगों ने खूब पसंद किया। अपने अनोखे अंदाज में रिपोर्टिंग की वजह से उन्हें खूब पसंद किया गया। इसके बाद से पाकिस्तानी पत्रकारों की चर्चाएं भी खूब हुई। इन दिनों एक और पाकिस्तानी पत्रकार का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। इस पाकिस्तानी रिपोर्टर का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में रिपोर्टर के अंदाज को देखने के बाद आप हंसते-हंसते लोट-पोट हो जाएंगे।

 Chand Nawab 2.0: Watching this Pakistani journalist r

पाकिस्तानी टीवी चैनल जियो न्यूज के इस रिपोर्टर का नाम अमीन हफीज है, जो पाकिस्तान सुपर लीग के फाइनल मैच की टिकट बिक्री को लेकर लाइव रिपोर्टिंग कर रहा है। रिपोर्टर अमीन हफीज पीएसएल के फाइनल मैच का टिकट खरीदने के लिए टिकट काउंटर के बाहर खड़े लोगों से सवाल करता है। 500 रुपए वाले टिकट खत्म होने की बात करता है। वो जिस अंदाज में रिपोर्टिंग करता है उसे देखकर आपकी हंसी छूट जाएगी। अमीन हफीज रिपोर्टिंग करते-करते 500 रुपए में टिकट देने के लिए नारेबाजी करने लग जाता है तो कभी डांस करने लग जाता है। इसके साथ ही वह लोगों के अजीबो-गरीब सवाल-जवाब भी कर रहे है।

रिपोर्टर के इस अंदाज को देखकर हर कोई इसका मजा उठा रहे है। अब तक 1 लाख 35 हजार से ज्यादा लोग इसे देख चुके हैं, जबकि 1552 लोगों ने इसे पसंद किया है। लोग इसे खूब शेयर भी कर रहे हैं। आप भी देखिए इस पाकिस्तानी पत्रकार के अनोखे अंजाद को...

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+