अब CBSE पढ़ाएगा डेटिंग और रिलेशनशिप वाला चैप्टर! देखकर TINDER भी हुआ हैरान

प्यार और रिश्तों से निपटना हमेशा एक चुनौती होता है, खासकर किशोरावस्था के दौरान। क्रश और उभरते रोमांस में अकसर भ्रम और मुश्किलें भी पैदा होती हैं। भारत जैसे देश में माता-पिता के साथ ऐसे मसलों पर चर्चा करना अकसर काफी असुविधानजक होता है। ऐसे में बच्चे अकसर इंटरनेट और अपने दोस्तों का रुख करते हैं। मगर जरूरी नहीं कि ऐसा करना हमेशा सही ही हो। ऐसे में अब बच्चों की इसी समस्या का समाधान करने के लिए स्कूल एक अहम भूमिका निभा रहे हैं।

इस दिशा में भारत में केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने अपने सेलेबस में कुछ चैप्टर दिए हैं, जो डेटिंग और रिलेशनशिप को लेकर हैं। ये चैप्टर रिश्तों की जटिलता पर बनाए गए हैं, जिसमें घोस्टिंग, कैटफिशिंग और साइबरबुलिंग जैसे लोकप्रिय शब्दों को भी जगह दी गई है। इसके अलावा क्रश और दोस्ती जैसे विषयों को भी इसमें आसान कहानियों और उदाहरणों के जरिये समझाया गया है।

CBSE adds dating and relationship chapter

@nashpatee ने किताब की तस्वीरें एक्स पर इस कैप्शन के साथ शेयर कीं, ''आजकल 9वीं कक्षा की पाठ्यपुस्तकें।'' ऑनलाइन यूजर्स ने सीबीएसई की पहल के लिए आश्चर्य और सराहना व्यक्त करते हुए पॉजिटिव प्रतिक्रिया व्यक्त की। टिंडर इंडिया ने भी सुझाव दिया कि ब्रेकअप को नेविगेट करने पर एक चैप्टर भी फायदेमंद हो सकता है।

इंटरनेट पर यूजर्स ने इस कदम का स्वागत किया, एक शख्स ने कहा कि मुझे किताब भेजें। मुझे पूरा चैप्टर पढ़ने की जरूरत है।'' एक अन्य यूजर ने याद करते हुए कहा, ''उस समय हमें लड़कों से दोस्ती करने की भी इजाजत नहीं थी। और अब देखिये।

प्रोग्रेस की तारीफ करते हुए, एक तीसरे यूजर ने कहा कि मुझे लगता है कि ये एक अच्छा कदम है। यह इंटरनेट का युग है; बच्चे बहुत सी चीज़ों के संपर्क में आते हैं। किशोरों को खुद को और अपने साथियों को 'समझने' के बारे में सिखाने से उन्हें लंबे समय में फायदा होगा। शायद हम इस चक्रव्यूह से बाहर आ सकेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+