WATCH VIDEO: नमाज के दौरान ईमाम के शरीर पर बिल्ली ने मचाई उछल-कूद, हैरान रह गए लोग
Cat jumps on Imam's shoulder: वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि बिल्ली नमाज पर रहे ईमाम के शरीर पर उछलकूद करने लगती है। वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

Cat jumps on Imam: सोशल मीडिया पर कई तरह के वीडियोज वायरल होते हैं। इनमें से कई बेहद फनी तो कई बेहद सीरियस होते हैं। ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें नमाज के दौरान एक इमाम के शरीर पर बिल्ली उछलकूद मचा रही है। सोशल मीडिया पर ये वीडियो वायरल हो रहा है।
(वीडियो-नीचे)
बिल्ली करने लगी उछलकूद
ये वीडियो @TweetAbhishekA नाम के यूजर ने शेयर किया है। वीडियो में दिख रहा है कि इमाम नमाज पढ़ रहे होते हैं। इतने में एक बिल्ली आकर इमाम के शरीर पर उछलकूद करने लगती है। लेकिन इमाम पर इसका कोई असर नहीं होता।
वीडियो देख हैरान हुए लोग
वीडियो को 25 हजार से भी ज्यादा लोगों ने देखा है। वीडियो के कैप्शन में लिखा है कि तरावीह की नमाज के दौरान इमाम के शरीर पर बिल्ली ने मचाई उछल कूद। वीडियो हुआ वायरल। वीडियो काफी हैरान करने वाला है और लोग इसपर जमकर रिएक्शन दे रहे हैं।
'ये कोई अजीब बात नहीं'
एक यूजर ने कहा कि बिल्ली की ऐसी हरकत तो कई अजीब बात नहीं है लेकिन आमतौर पर ऐसे में लोग बिल्ली को नमाज में खलल मान कर भगा देते। पर नमाज तरावीह पढ़ा रहे इस ईमाम ने ऐसा नहीं किया, संयम रखा, उसे प्यार से सहलाया। बिल्ली के प्रति ये व्यवहार बहुत ही सराहनीय और अनुकरणीय है। एक और यूजर ने कहा कि थाईलैंड में जाने पर दिखता है कि बिल्लियां किसी के ऊपर चढ़ जाती हैं। ऐसे में ये कोई चमत्कारिक घटना नहीं।
'जानवर जाति-धर्म नहीं देखते'
एक और यूजर ने कहा कि ये बिल्ली पालतू लग रही है। एक यूजर ने कहा कि इस इंसान ने अपनी प्रेयर के टाइम बिल्ली के परेशान करने के बाद भी बिल्कुल नहीं हिला। एक और ने कहा कि बिल्लियां बेहद प्योर और प्यारी होती हैं। एक यूजर ने कहा कि ये प्रकृति है जो जात धर्म नहीं देखते उसे तो पता भी नहीं होता ये हो क्या रहा है। मनुष्य को समानता जानवरों से सीखनी चाहिए।
यहां देखें वीडियो...












Click it and Unblock the Notifications