77 सालों से गले में फंसी थी गोली, डॉक्टरों के भी उड़े होश, लेकिन ये क्या! गोली अंदर ही रखने का लिया फैसला

95 वर्षीय झाओ हे के शरीर में दूसरे विश्व युद्ध के बाद से ही गोली लगी हुई थी। ये गोली झाओ के गले में फंसी हुई थी और हैरानी की बात तो ये है कि उन्हें इसके बारे में पता तक नहीं था।

शरीर के किसी हिस्से में एक्स-रे में अजीबोगरीब चीजें मिलने की कई खबरें आपने सुनी होंगी। कई बार शरीर के किसी हिस्से में तकलीफ होने पर जब मरीज डॉक्टर के पास जाता है, और फिर एक्स रे के बाद मरीज के शरीर में कुछ ऐसी चीज दिख जाती है, जिसपर यकीन कर पाना काफी मुश्किल हो जाता है। लेकिन एक पूर्व सैनिक की कहानी यहां कुछ अलग है। सोच कर देखिये कि आपके शरीर में कोई चीज सालों से फंसी हुई है, और आपको उसकी भनक तक नहीं। सुनने में ये चीज काफी अजीब लग रही है क्योंकि ऐसा संभव नहीं है। लेकिन जिस पूर्व सैनिक का किस्सा हम आपको बताने जा रहे है, उनके साथ कुछ ऐसा ही हुआ। जब इस सैनिक के गले से 80 साल बाद गोली निकाली गई, तो डॉक्टर्स के साथ-साथ खुद वो सैनिक भी हैरान रह गया। क्योंकि इतने सालों तक उसे कभी कोई परेशानी ही नहीं हुई।

दूसरे विश्व युद्ध से लगी थी गोली

दूसरे विश्व युद्ध से लगी थी गोली

95 वर्षीय झाओ हे के शरीर में दूसरे विश्व युद्ध के बाद से ही गोली लगी हुई थी। ये गोली झाओ के गले में फंसी हुई थी और हैरानी की बात तो ये है कि उन्हें इसके बारे में पता तक नहीं था।

एक्स-रे में हुआ खुलासा

एक्स-रे में हुआ खुलासा

चीन के शेडोंग के एक अस्पताल में चिकित्सा कर्मियों ने इस दशकों पुरानी गोली को झाओ के गले में स्पॉट किया। इतनी पुरानी चीज को देखकर डॉक्टर्स भी काफी हैरान हैं। और जो भी इस बारे में सुन रहा है, इसपर यकीन कर पाना काफी मुश्किल हो रहा है।

पूर्व सैनिक के दामाद ने क्या कहा?

पूर्व सैनिक के दामाद ने क्या कहा?

झाओ के दामाद वांग ने बताया कि झाओ इस बात से अंजान थे कि उन्हें कभी गर्दन पर भी गोली लगी थी। युद्ध के दौरान कई बार उन्हें गोली लगी थी और ये शरीर के कई हिस्सों में लगी थी। उन्होंने ये भी कहा कि उनके शरीर में युद्ध के वक्त के और भी अवशेष थे।

कैसे लगी थी गोली?

कैसे लगी थी गोली?

'डेली स्टार' की खबर के मुताबिक, वांग ने कहा कि उस समय लड़ाई के दौरान जब झाओ एक घायल कॉमरेड को नदी पार ले जा रहे थे, तो वे घायल हो गए। उनके शरीर के अन्य हिस्सों में भी छर्रे हैं।

'ये चमत्कार से कम नहीं'

'ये चमत्कार से कम नहीं'

चिकित्सा विशेषज्ञों ने बताया कि ये किसी चमत्कार से कम नहीं है कि गोली के कारण झाओ को किसी तरह की कोई परेशानी नहीं हुई। 77 सालों से ये गोली उनकी गर्दन में फंसी हुई थी, लेकिन फिर भी उन्होंने कभी कोई शिकायत भी नहीं की।

नहीं निकाली जाएगी गोली

नहीं निकाली जाएगी गोली

डॉक्टरों ने बताया कि झाओ की उम्र बहुत ज्यादा है। इस वजह से गोली को उनके गले से नहीं हटाया जाएगा, क्योंकि इसके लिए जोखिम भरा ऑपरेशन करना होगा। ऐसे में झाओ की हेल्थ के साथ रिस्क नहीं लिया जा सकता। वहीं झाओ का भी कहना है कि मैं इतने सालों से स्वस्थ हूं इसलिए अब चीजों को बदलने का कोई मतलब नहीं है।

बहुत कम उम्र में सेना में हुए भर्ती

बहुत कम उम्र में सेना में हुए भर्ती

बताते चलें कि झाओ काफी छोटे ही थे, जब वे चीन की सेना में भर्ती हुई थे। अपनी जिंदगी में झाओ दो युद्धों में लड़े हैं। इसके बाद साधारण जीवन जीने के लिए वे पूरे सम्मान के साथ हीरो के तौर पर रिटायर हुए। जिसके बाद से वे लोकल फैक्ट्री में काम कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+