Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

शख्‍स ने 24 घंटे में 67 पबों में जाकर पी शराब, वर्ल्‍ड रिकार्ड बनाते हुए हुई उसकी हुई ये हालत

शख्‍स ने 24 घंटे में 67 पबों में जाकर पी शराब, वर्ल्‍ड रिकार्ड बनाते हुए हुई उसकी हुई ये हालत

नई दिल्‍ली, 22 सितंबर: अपना नाम वर्ल्‍ड रिकार्ड में दर्ज करवाने के लिए लोग ना जाने कौन-कौन से कारनामें करते हैं। यहीं कारण ही है कि गिनीज वर्ल्‍ड रिकार्ड में लोगों को ऐसे- ऐसे रिकॉर्ड दर्ज हैं जिन्‍हें सुनकर हैरानी होती है। ऐसा ही अब एक शख्‍स ने गिनीज वर्ल्‍ड रिकार्ड में अपना नाम दर्ज करवाने के लिए 24 घंटे में 67 पबों में जाकर ड्रिंक पी लेकिन इतनी अधिक मात्रा में ड्रिंक पीने के बाद उसकी जो हालत हुई उसे जानना और भी रोचक है।

22 साल का ये शख्‍स

22 साल का ये शख्‍स

गिनीज वर्ल्‍ड रिकॉर्ड बनाने के लिए 24 घंटे में 67 पबों में जाने वाला ये शख्‍स ब्रिटिश का रहने वाला 22 वर्षीय नाथन क्रिम्प है। उसने एक पुराना रिकार्ड तोड़कर नया रिकार्ड बनाने के लिए एक के बार एक पब में जाकर ड्रिंक पीने की ठानी।

इतनी कम अवधि में 67 पबों में जाकर शराब पीकर बनाया नया रिकार्ड

इतनी कम अवधि में 67 पबों में जाकर शराब पीकर बनाया नया रिकार्ड

नाथन क्रिम्प ने केवल 24 घंटे की अवधि में 67 अलग-अलग पबों में गया और ड्रिंक पी। उसने इंग्लैंड के ब्राइटन में एक बाद एक 67 पबों में जाकर शराब पी और इनते कम समय में सबसे अधिक पबों में जाकर ड्रिंक पीने का रिकार्ड तोड़ दिया और नया गिनीज बुक वर्ल्‍ड रिकॉर्ड बना लिया।

इस शख्‍स के इस पुराने रिकार्ड को नाथन ने तोड़ा है

इस शख्‍स के इस पुराने रिकार्ड को नाथन ने तोड़ा है

नाथन क्रिम्प ने गैरेथ मर्फी-एक वेल्शमैन के रिकार्ड को तोड़ा जिसने इस साल की शुरुआत में 17 घंटे में कार्डिफ में 56 पब पहुंचकर ड्रिंक पी थी और रिकार्ड सेट किया था। जिसके रिकार्ड को तोड़कर अब ब्रिटिश के नाथन क्रिम्‍प ने ये 24 घंटे में 67 पबों में जाकर ड्रिंक पीने का नया गिनीज वर्ल्‍ड रिकार्ड बनाया है।

इतनी ड्रिंक पीने के बाद जो उसकी हुई ये हालत

इतनी ड्रिंक पीने के बाद जो उसकी हुई ये हालत

गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़कर नाथन क्रिम्‍प ने नया रिकार्ड तो बना लिया लेकिन इतनी ड्रिंक पीने के बाद जो उसकी हालत हुई उसे सुनकर आप हैरान हो जाएंगे। उसने बताया कि मैं ये रिकार्ड और कम समय में बना लेता लेकिन इस दौरान टॉयलेट जाने में सबसे ज्यादा समय लगा। उसे इस दौरान बार-बार टायलेट के लिए दौड़ लगानी पड़ी।

20 से 30 लीटर तक ड्रिंक गटक गया ये शख्‍स

20 से 30 लीटर तक ड्रिंक गटक गया ये शख्‍स

नाथन ने कहां इतने कम समय में इतनी अधिक मात्रा में ड्रिंक पीकर मैंने आसानी से 20 से 30 लीटर तक अपने पेट में पैक कर लिया होगा। जिसके कारण मुझे बार-बार टायलेट जाना पड़ा जिसमें अधिकांश समय लगा।

रिकार्ड बनाने के लिए शख्‍स को ड्रिंक पीने के साथ करना था ये काम

रिकार्ड बनाने के लिए शख्‍स को ड्रिंक पीने के साथ करना था ये काम

इस शख्‍स को हर पब में एक ड्रिंक पीना था और रसीद और गवाह के साइन सहित सबूत इकट्ठा करना था। बता दें इससे पहले 22 साल के इस शख्‍स ने रिकॉर्ड-ब्रेकिंग पब क्रॉल में बीयर, लेगर और लिकर शॉट्स पीने का रिकार्ड बनाया था।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+