दुल्हन से भूल में पार हुईं सारी हदें, शादी के डिजिटल कार्ड के साथ भेज दिया पोर्न साइट का लिंक

इस दुल्हन ने अपनी शादी के डिजिटल निमंत्रण के लिंक की जगह अपने दोस्तों को एक पोर्न साइट का लिंक भेज दिया।

न्यूयॉर्क: पिछले दिनों एक खबर सोशल मीडिया पर काफी छाई रही, जिसमें एक दुल्हन ने अपनी ही शादी में बैकलेस ड्रेस पहनकर लैप डांस किया। शादी में दुल्हन और दूल्हे के परिजनों के अलावा बड़ी संख्या में मेहमान भी मौजूद थे। इसी दौरान किसी ने दुल्हन के डांस का वीडियो बनाया और इसे सोशल मीडिया पर शेयर भी कर दिया, जिसके बाद ये वीडियो जमकर वायरल हुआ। अब एक और दुल्हन का कारनामा सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। दरअसल, इस दुल्हन ने अपनी शादी के डिजिटल निमंत्रण के लिंक की जगह अपने दोस्तों को एक पोर्न साइट का लिंक भेज दिया।

वीडियो शेयर कर बताई पूरी बात

वीडियो शेयर कर बताई पूरी बात

न्यूयॉर्क पोस्ट की खबर के मुताबिक, 'मामला अमेरिका का है और इस महिला ने टिकटॉक पर वीडियो शेयर कर इस पूरी घटना को बयां किया है। महिला ने ना केवल अपनी शादी के डिजिटल निमंत्रण लिंक की जगह पोर्न साइट का लिंक भेज दिया, बल्कि सबको आने के लिए होटल की जगह मोटल का एड्रेस भेज दिया। महिला का ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

'मैंने भूल से एडल्ट वेबसाइट का लिंक पेस्ट कर दिया'

'मैंने भूल से एडल्ट वेबसाइट का लिंक पेस्ट कर दिया'

अपने वीडियो में महिला ने बताया, 'आज मुझे मेरे मेल पर मेरा ही निमंत्रण पत्र वापस मिला। और, जब मैंने गौर किया तो पता चला कि मैं कितनी बड़ी गलती कर चुकी हूं। मैंने भूल से इस एडल्ट वेबसाइट का लिंक उस जगह पेस्ट कर दिया, जहां शादी की सारी डिटेल बताने वाला लिंक पेस्ट करना था। इसके अलावा दूसरी गलती ये थी कि मैंने शादी के होटल की जगह सुपर 8 मोटल का एड्रेस पेस्ट कर दिया।'

'मां, मुझे माफ कर दीजिए, सब ठीक कर दूंगी'

'मां, मुझे माफ कर दीजिए, सब ठीक कर दूंगी'

महिला ने अपने वीडियो में दोस्तों और अपनी फैमिली के लोगों से, खासतौर पर अपनी मां से माफी भी मांगी है। अपने टिकटॉक वीडियो में महिला ने कहा- मां, मुझे माफ कर दीजिए, मैं फिर से सब ठीक कर दूंगी। हालांकि मुझे ये पूरी घटना मजेदार लगी, लेकिन ऐसा नही लगता कि सभी ने इसे एक मजेदार घटना के तौर पर लिया हो। और, इन लोगों से सबसे पहला नाम मेरी फैमिली के लोगो का है।

वीडियो पर आए ऐसे कमेंट

वीडियो पर आए ऐसे कमेंट

महिला के इस टिकटॉक वीडियो पर लोगों ने कमेंट भी किए हैं। एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, 'क्या वो निमंत्रण पत्र थोड़े भी महंगे नहीं थे, जो ऑर्डर करने और उन्हें मेल करने से पहले प्रूफरीडिंग तक नहीं की गई।' एक और यूजर ने लिखा, 'मुझे लगता है कि ये वाकई बहुत ज्यादा फनी है, क्योंकि मैंने भी ऐसी ही एक गलती कर दी थी और उसके बाद 1 हजार बार सारी प्रूफरीडिंग की।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+