'ये रिवाज है या सजा'? यहां शादी बाद अलग-अलग सोते हैं दूल्हा-दुल्हन, वजह है खास
आज हम आपको शादी से जुड़े ऐसे रिवाज के बारे में बताने जा रहे, जिसे सुनकर आप हैरान रह जाएंगे। एक देश ऐसा भी है, जहां शादी बाद दूल्हा-दुल्हन साथ नहीं सोते हैं।

दुनिया के सभी देशों में शादी से जुड़े रीति-रिवाज अलग हैं, लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा जापान की होती है। वहां पर शादी के बाद एक ऐसी रस्म होती है, जिसको सुनकर आपकी हंसी छूट जाएगी। आज के मॉर्डन जमाने में भी लोग इन रिवाजों का पालन कर रहे। इसके पीछे की वजह काफी ज्यादा खास है। (तस्वीरें-सांकेतिक)

भारत से मामला पूरी तरह अलग
अगर हम भारत के रीति-रिवाजों की बात करें, तो शादी के बाद दूल्हा-दुल्हन एक साथ सोते हैं, लेकिन जापान में परंपरा पूरी तरह से अगल है। वहां पर नवविवाहित जोड़ों के अलग सोने का नियम है। वैसे तो बहुत से लोगों ने इस रिवाज की सोशल मीडिया पर आलोचना की, लेकिन जापानी लोगों का मानना है कि ये उनके लिए काफी सही है।

क्या है वजह?
Quora पर भी इसको लेकर कई सवाल पूछे गए, जिस पर कुछ दिलचस्प जवाब मिले हैं। एक यूजर ने बताया कि जापान में महिलाएं और पुरुष दोनों काम करते हैं। शादी के बाद वो थके नहीं, ऐसे में शुरुआत में कपल के अलग-अलग सोने का प्रावधान है। वहां पर लोग शादी के बाद ही ऑफिस या फिर अपने बिजनेस के काम में जुट जाते हैं।

नींद ज्यादा जरूरी?
एक अन्य यूजर ने बताया कि जापानी लोग काम में एक्सपर्ट होते हैं। बेहतर काम के लिए अच्छी नींद जरूरी है। ऐसे में शादी के बाद दूल्हा-दुल्हन को अच्छी नींद मिले, इस वजह से वो अलग-अलग सोते हैं। इसके अलावा एक तर्क ये भी है कि भारत में लोगों का मानना है कि विवाह के बाद ही शारीरिक संबंध बनाना चाहिए, लेकिन विदेशों में ऐसा नहीं है। वहां पर बहुत से जोड़ों को आप एक साथ सोता नहीं पाएंगे।












Click it and Unblock the Notifications