'हे भगवान! ये पल मुझे अंदर से मारे जा रहा था' पिता की दहलीज से विदा हुई दुल्हन, देखें फूटकर रोने वाला वीडियो
शादी का पल ऐसा होता है, जो काफी भावुक कर देता है। खासतौर पर वो पल जब दुल्हन अपने मायके से विदा होकर अपने ससुराल जाती है। हाल ही में एक दुल्हन का ऐसा ही क्लिप सामने आया है, जिसने लोगों को इमोशनल करके रख दिया है।
वीडियो में दुल्हन फूट-फूटकर रोती हुई दिखाई दे रही है। इस पल ने हर किसी को अंदर से तोड़कर रख दिया है। और ये एक लड़की की उन फीलिंग्स को बयां कर रहा है, जो तब आती हैं, जब वो अपना घर छोड़कर जा रही होती है।

वीडियो को इंस्टाग्राम पर शे्यर किया गया है, जिसमें टेक्स्ट में लिखा हुआ है कि तुम अपना घर छोड़ कर जा रहे हो। वो जगह जो तुम्हारे पूरे बचपन को समेटे हुए है।
कैप्शन में दुल्हन ने अपनी फीलिंग्स को बयां किया है। दुल्हन ने लिखा- 6 साल तक घर से दूर रहने के बाद मुझे लगा कि ये मेरी विदाई या फिर शादी पर ज्यादा असर नहीं डालेगा। मगर हे भगवान। ये पल मुझे अंदर से मार रहा था। ये जानते हुए कि मैं अपनी जिंदगी के सबसे खास लोगों को पीछे छोड़कर जा रही हूं।
दुल्हन ने आगे कहा कि उस पूजा में मैं बुरी तरह से टूट गई थी। क्या आप अपने घर को आखिरी बार देखने की कल्पना भी कर सकते हैं? मेरा यकीन करें या फिर ना करें शादी के बाद एक दिन भी ऐसा नहीं बीता जब मुझे अपने परिवार, अपने घर और अपने कमरे की याद ना आई हो।
दुल्हन ने आगे कहा कि मैं सभी दुल्हन बनने वाली लड़कियों से यही कहूंगी कि अपने घर में अपने माता-पिता के साथ हर पल को पूरी तरह जियो। मुझ पर भरोसा करो, जब विदाई का पल आता है तो तुम पछताओगी कि तुमने उनके साथ समय क्यों नहीं बिताया। उन्हें प्यार करो और उनके लिए वहां रहो। उन्होंने तुमको इतना मजबूत बनाया है कि तुम एक घर छोड़ कर दूसरा बना सको।












Click it and Unblock the Notifications