Video: पल भर में गायब होती है पेट की गैस! देखिए 'डॉक्टर' के इलाज का अजीब तरीका
पेट के गैस का इलाज करने की अजीब तकनीकी को देखकर हर कोई हैरान है। सोशल मीडिया पर वायरल हो वीडियो में शख्स पेट की गैस के इलाज के लिए अलग तरीका अपनाता है।Bizarre Way of Curing Gas see video of a man using amazing technic
Bizarre Way of Curing Gas: पेट के गैस का इलाज करने की अजीब तकनीकी को देखकर हर कोई हैरान है। सोशल मीडिया पर वायरल हो एक वीडियो में शख्स पेट की गैस के इलाज के लिए एक अलग तरीका अपनाता। एक व्यक्ति के पेट की गैस की समस्या को वो लोगों के बीच ही कुछ ही सेकंड में खत्म कर देता है। अपने इस खास प्रयोग के प्रमोशन की भी तैयारी है। शख्स बकायदा माइक पर बोलकर लोगों को इलाज के इस खास और कथित तौर पर कारगर तरीके को दिखाता है।

@knightrider ट्विटर हैंडल पर अपलोड किए गए इस वीडियो में डॉक्टर अपने मरीज को लकड़ी के डंडे से मारते नजर आ रहे हैं। आगे वीडियो में, उन्हें "गैस लॉक" कहते हुए सुना जा सकता है। ऐसा करते वक्त शख्स लकड़ी के डंडे से पेट पर वार करता है। इसके बाद कुछ ही सेकंड में वो मरीजों के पेट पर हाथ रखकर थोड़ा तेजी से दबाव डालता और कहता है, "गैस खतम।"
@RetardedHurt as Doctor !! pic.twitter.com/U4CQgXU3T0
— Knight Rider (@iKnightRider19) October 16, 2022
वीडियो में जिस सख्स के डॉक्टर होने का दावा किया जा है उसने माक्रोफोन लगाया है। सोशल मीडिया पर पोस्ट होने के बाद इस वीडियो को खूब लाइक किया जा रहा है। अपलोड होने के बा वीडियो लगभग 27 हजार से अधिक बार देखा जा चुका है। हालांकि वीडियो में गैस के इलाज को लेकर किया जा रहे की पुष्टि नहीं की जा सकती। लेकिन नेटिजन्स के बीच काफी वायरल हो रहा है।
एक यूजर ने शख्स की नकल करते हुए कमेंट में लिखा... "gas gas gas..... assssssss Lock Lock ock ock ck ck kkkkkk Khatam Hatam Atam tam am aaaaa"। दरअसल, डॉक्टर की आवाज वीडियो में ईको होती दिखाई दे रही है। जिसको लेकर यूजर ने एक स्माईली के साथ ये कमेंट किया है।












Click it and Unblock the Notifications