'Biryani ATM' से ग्राहक मिनटों में घर ले जा सकेंगे फ्रेश और लज़ीज "बिरयानी", जानें कहां हुई है शुरूआत
चेन्नई में एक स्टार्ट अप शुरू किया गया है जिसमें बिरयानी एटीएम शुरू किया गया है। आर्डर करने के चंद मिनटों में इस बिरयानी एटीएम से बिरयानी निकलकर कस्टमर के सामने होगी

Biryani atm in India: भारत के हर कोने में बिरयानी लवर्स हैं। बिरयानी के लिए दीवानगी कुछ लोगों की इस हद तक है कि उन्हें जैसे ही किसी लज़ीज बिरयानी सर्व करने वाली जगह के बारे में पता चलता हैं पहली फुरसत में ही वहां पहुंच कर बिरयानी पर टूट पड़ते हैं। बिरयानी लवर्स की इसी पसंद को ध्यान में रखते हुए चेन्नई में बिलकुल अनोखो तरीके के स्टार्टअप की शुरूआत की गई है।

इस नए र्स्टाट अप के जरिए ना केवल आप डिजिटल रूप से बिरयानी ऑर्डर कर सकेंगे बल्कि कुछ ही मिनटों में आपके सामने बिरयानी हाजिर होगी। चेन्नई कोलाथुर में स्थित एक फूड स्टार्टअप 'बाई वीटू कल्याणम या बीवीके बिरयानी' अपनी बिरयानी बेचने का अनूठा विचार तरीका लेकर आया हैं। यहां का टेकअवे पूरी तरह से 'मैनलेस' है, जो भारत में अपनी तरह का पहला आइडिया है।

चेन्नई में अब भारत की पहली बिरयानी वेंडिंग मशीन लगाई है जहा कस्टमर्स को कुछ ही मिनटों में ताजी गर्मागरम बिरयानी ऑर्डर कर सकेंगे और अपने साथ ले जाएंगे। ये एटीएम जैसी अपने आप से चलने वाली मशीन है। जिसे चेन्नई स्थित स्टार्ट-अप बाई वीतू कल्याणम या बीवीके बिरयानी द्वारा लॉन्च किया गया था। फिलहाल ये कोलात्तुर में स्थित है।
बीकेवी बिरयानी की जानें क्या है खासियत
बीकेवी बिरयानी सर्टीफाइड प्रीमियम वेडिंग स्टाइल बिरयानी अपने कस्टमर्स को सर्व कर रहा है जो कथित तौर पर फार्म-टू-फोर्क मीट के कुछ घंटों के साथ ताजा पकाया जाता है। कंपनी ने बताया कि इस सुविधा के अंतर्गत अब बिरयानी लवर्स कस्टमर इस तरीके में मिनटों में अपनी आर्डर करके नया अनुभव कर सकेंगे। बीवीके बिरयानी ने 2020 में मार्केट में आया और तब से पूरे चेन्नई में 60 मिनट में अपने कस्टमर को बिरयानी डिलीवरी करते हैं। कंपनी का कहना है कि उन्हें उम्मीद है कि आने वाले दिनों में डिलीवरी को 30 मिनट में ही कस्टमर तक पहुंचा दी जाएगी।
जानें आर्डर करने का तरीका
आउटलेट एन 32-इंच से लैस है जो ग्राहकों को ऑर्डर देने से पहले मेनू ब्राउजर करने का ऑप्शन देता है। जैसे ही कस्टमर अपना नाम और नंबर दर्ज करेगा उसके बाद क्यूआर कोड और कार्ड के माध्यम से भुगतान किया जा सकता है। एक बार पेमेंट हो जाने के बाद, बिरयानी पैकेज स्वचालित मशीन के निचले शेल्फ में स्लाइड करने से पहले स्क्रीन पर कुछ मिनटों मे आ जाती है। Food Vettai ने Instagram एक क्लिप शेयर की है जिसमें आउटलेट से ऑर्डर करने का तरीका दिखाया गया है। सोशल मीडिया यूजर्स ने इस इनोवेशन की तारीफ कर रहे हैं।
2022 में सबसे ज्यादा कस्टमर्स ने सबसे ज्यादा डिमांड की थी बिरयानी
याद रहे 2022 में भारत में बिरयानी का क्रेज और मांग अब तक के सबसे हाई लेवल पर दर्ज हुई थी। यह फूड डिलीवरी ऐप्स पर भारतीयों के बीच टिप चॉइस बना रहा। स्विगी ने खुलासा किया था कि उनके ऐप को 2020 में हर मिनट 137 बिरयानी ऑर्डर मिले। वही जोमैटो ने दावा किया कि उनके जोमैटो ऐप को प्रति मिनट 186 बिरयानी ऑर्डर मिले।












Click it and Unblock the Notifications