Video: Dirt bike jumping की दुनिया में छाई शोक की लहर, विश्व रिकॉर्ड के लिए स्टंट करने के दौरान बाइकर की मौत
विश्व रिकॉर्ड बनाने के चक्कर में बाइक से स्टंट करने के दौरान एक स्टंटमैंन की मौत हो गई।
वाशिंगटन, 21 जून। दोस्तों, ये कौन नहीं चाहता कि उसका देश-दुनिया में नाम हो। हर कोई उसे पहचाने। विश्वभर में अपने नाम का डंका बजाने के लिए कुछ लोग ऐसे करतब करने से भी नहीं चूकते जो उनकी जान तक ले सकते हैं। दोस्तों बाइक स्टंट भी एक ऐसा ही क्षेत्र है जिसमें फेम तो है लेकिन जान जाने का खतरा भी कहीं ज्यादा होता है, लेकिन लोग फिर भी इस खेल को चुनते हैं। इस घटना का जिक्र इसलिए किया जा रहा है क्योंकि विश्व रिकॉर्ड बनाने के चक्कर में बाइक से स्टंट करने के दौरान एक स्टंटमैंन की मौत हो गई।

डर्ट बाइक जंपिंग के दौरान हुई मौत
डर्ट बाइक जंपिंग की दुनिया में उस समय शोक की लहर दौड़ पड़ी जब स्टंटमैन एलेक्स हार्विल की विश्व रिकॉर्ड बनाने के लिए डर्ट जंपिंग के दौरान मौत हो गई। डर्ट बाइक जंपिंग की दुनिया में सबसे प्रमुख नामों में से एक हार्विल की बाइक एक अभ्यास कूद के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गई। वह सबसे लंबी मोटरसाइकिल रैंप जंप के लिए गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ने की तैयारी कर रहे थे। सबसे लंबी मोटरसाइकिल रैंप जंप का मौजूदा रिकॉर्ड 351 फीट का है।

चोट लगने के कारण हुई मौत
स्टंट के दौरान संतुलन बिगड़ने से एलेक्स हार्विल को काफी गंभीर चोटें आईं। ग्रांट काउंटी कोरोनर कार्यालय, ने उनके निधन की पुष्टि करते हुए लिखा, 'हमारी गहरी सहानुभूति एलेक्स के परिवार, दोस्तों और प्रियजनों के साथ है।'

एलेक्स के नाम दर्ज है सबसे लंबी डर्ट-टू-डर्ट जंप का रिकॉर्ड
दिवंगत स्टंटमैन के नाम पर मोटरसाइकिल पर सबसे लंबी डर्ट-टू-डर्ट जंप करने का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज है। उन्होंने जुलाई 2013 में 297 फीट की छलांग लगाकर उस पुराने रिकॉर्ड को तोड़ा था। इस दर्दनाक हादसे के वायरल वीडियो में एलेक्स हार्विल को स्टंट करते देखा जा सकता है। स्टंट के दौरान संतुलन खोने से उनकी बाइक लैंडिंग स्पॉट से थोड़ा पहले ही गिर गई। वह इस दौरान 150 फीट जंप का अभ्यास कर रहे थे। देखें घटना का वीडियो...












Click it and Unblock the Notifications