VIDEO: गर्मी में आम खाने का गजब कॉम्पीटीशन, देखते ही टूट पड़े लोग

Aam Khao contest: भारत में ज्यादातर लोग मैंगो लवर हैं। गर्मी का सीजन आते ही बाजार में आमों की भी अच्छी-खासी मांग बढ़ जाती है। गर्मी के मौसम में बाजार में आम भी बड़ी मात्रा में उपलब्ध होते हैं।

आम की जब बात हो रही है तो चलिये बात करते हैं बिहार में आयोजित एक प्रतियोगिता की, जो पटना में आयोजित की गई। इस प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। इस उत्सव का नाम आम उत्सव था।
(वीडियो-नीचे)

Credit: @airnews_patna/Twitter

तीन दिनों तक चली प्रतियोगिता
आम खाने वाली ये प्रतियोगिता बागवानी निदेशालय कृषि विभाग द्वारा आयोजित की गई। 18 जून तक तीन दिनों तक ये चली। इसका आयोजन पश्चिमी चंपारण के बेतिया में किया गया। आकाशवाणी समाचार द्वारा ट्विटर पर इसका एक वीडियो भी शेयर किया गया है।

थाली में रखे थे खूब सारे आम
क्लिप में प्रतियोगिता के दौरान कई सारे लोगों को आम खाते हुए देखा जा सकता है। उनसे सामने आम से भरी हुई एक थाली थी, जिसे खाने के लिए एक समय सीमा तय की गई थी। इस मैंगो फेस्टिवल में हिस्सा लेने ज्ञान भवन में लोग बड़ी संख्या में पहुंचे थे। अलग-अलग वैरायटी के आम लोगों के सामने टेबल पर रखे हुए थे।

यहां देखें वीडियो...

जीतने की कोशिश में लगे लोग
क्लिप में देखा जा सकता है कि जीत पाने के लिए लोग ज्यादा से ज्यादा आम खाने की कोशिश करते हुए नजर आ रहे हैं। ऐसा लग रहा है कि जीतने की होड़ में ये लोग अपने सामने रखी थाली से सारे के सारे आम खा जाएंगे। वीडियो में हर किसी के आगे एक बड़ी सी थाली में 10-12 आम रखे हुए हैं। आमतौर पर आम खाने का कितना भी शौकीन कोई क्यों ना हो लेकिन 2-3 से ज्यादा आम एक बार में नहीं खाए जा सकते। लेकिन यहां कॉम्पीटीशन जीतने के चक्कर में लोग यहां खूब सारे आम खाने की मशक्कत में जुटे हुए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+