मिलिये 30 हजार बच्चों के बाप से... हर महीना कमाता है 8 लाख, सेवा में लगे रहते हैं कई लोग
बिहार की राजधानी पटना में 21 दिसंबर से 23 दिसंबर तक डेयरी एंड केटल एक्सपो का आयोजन किया जा रहा है। इसमें देशी से लेकर तमाम विदेशी नस्लों की गायों के बीच प्रतियोगिता होगी। जीतने वाले के लिए ईनाम भी अच्छा खासा ही रखा गया है। इस एक्सपो की चर्चा इसलिए भी जोरों-शोरों पर है, क्योंकि इस बार यहां जो मेहमान पधारने वाला है, वो बेहद खास है। ऐसे स्पेशल मेहमान की खातिर भी अच्छी तरह से होगी।
गोलू2 के ठाट-बाट
इस भैंसे का नाम है गोलू2... गोलू को एक्सपो में मुख्य अतिथि के रूप में बुलाया गया है। गोलू के ठाट-बाट कुछ ऐसे हैं कि उसका जिक्र आते ही लोग उसके बारे में जानने के लिए बेहद एक्साइटेड हो जाते हैं।

क्या खाता है गोलू2?
अगर बात करें गोलू की डाइट की तो गोलू की सेहत का खूब ख्याल रखा जाता है। गोली हरदिन कम से कम 10 लीटर दूध पीता है और इसके साथ ही 10 किलो सेब भी खाता है। गोलू को बाहर खुले में नहीं रखा जाता बल्कि गर्मी के दिनों में वो मस्त एसी की हवा खाता है। इसके साथ ही वो चार घंटे टीवी भी देखता है।

हर हफ्ते इस भैंसे की अच्छी खासी मालिश होती है। मालिश करने के लिए घी और तेल का खूब इस्तेमाल किया जाता है। ऐसे में इस एक्सपो में भैंसे को देखने के लिए दूर दूर से लोग आने वाले हैं। बताते चलें कि 5 साल पहले गोलू 2 की 8 करोड़ रुपये की कीमत रखी गई थी।

पटना में 21-23 दिसंबर तक चलने वाले एक्सपो की बात की जाए तो ये डेयरी एंड कैटल एक्सपो पशु विज्ञान विश्वविद्यालय के खेल मैदान में लगेगा। एक्सपो में दूध और ब्रीड प्रतियोगिता भी होनी है।












Click it and Unblock the Notifications