Biggest Bear Ever: सर्दी से बचने के लिए शख्स के घर के नीचे रह रहा था भालू, देखकर लोगों ने भी पकड़ा माथा
ठंड का मारा एक भालू रिहायशी इलाके में आ घुसा और अपने लिए घर बनाने लगा। जब कुछ लोगों की नजर इस भालू पर पड़ी, तो वे भी हैरान रह गए।
जानवरों को देखने के लिए चिड़ियाघर जाना बेहद आम बात है। जानवरों के शौकीन लोग अकसर उन्हें देखने के लिए जू जाया करते हैं। शेर, चीता और भालू जैसे बड़े जानवर आमतौर पर जू में भी मुश्किल से ही दिखाई देते हैं। इन शिकारी जानवरों को इंसानों से दूर अपने प्राकृतिक आवास में रहना ज्यादा पसंद होता है। लेकिन सोचिये अगर ये जानवर अपने प्राकृतिक आवास से दूर रहकर आपके आस-पास रहने लगे तो? जी हां! ऐसा ही कुछ हुआ एक शख्स के साथ। जिसकी छत के नीचे कोई और नहीं, बल्कि एक बड़ा भालू अपना घर बना रहा था।

रिहायशी इलाके में रह रहा था भालू
इंसानों ने जंगलों में इतनी घुसपैठ शुरू कर दी है कि बेचारे जंगली जानवर भी कहां जाएं। ऐसे में ठंड का मारा एक भालू रिहायशी इलाके में आ घुसा और अपने लिए घर बनाने लगा। जब कुछ लोगों की नजर इस भालू पर पड़ी, तो वे भी हैरान रह गए।

आसपास के इलाके में थी ठंड
आसपास इलाके में काफी ठंड होने की वजह से ये भालू अपने लिए गर्मी वाली जगह की तलाश में था। खुद को गर्म रखने के लिए इसे जो जगह मिली, वहीं अपना घर बनाने लगा।

अब तक का सबसे बड़ा भालू
बताया जा रहा है कि ये भालू अब तक का सबसे बड़ा भालू है। वहीं इसका वजन 181 किलो बताया जा रहा है। अमेरिका के कोलोराडो निवासी के घर के बाहर ये भालू अपने लिए सर्दी से बचने की जुगत भिड़ा रहा था।

अधिकारियों ने वापस जंगल में भेजा
हालांकि, भालू को स्पॉट करने के बाद उसे वापस जंगल में भेज दिया गया है। लेकिन इसके लौटने की संभावना अब भी बनी हुई है। क्योंकि इस साल अब तक लगभग 4000 भालुओं को उस जगह से कहीं और भेजा जा चुका है।

'सोच समझकर नहीं आया होगा भालू'
डेली स्टार की खबर के मुताबिक, कोलोराडो के प्राकृतिक संसाधन विभाग के प्रवक्ता जॉन लिविंगस्टन ने कहा कि इस भालू ने बेहद सोच समझकर इस डेक को सर्दियों के लिये नहीं चुना होगा। लेकिन ये ऐसा करने का सोच रहा होगा।

क्या बोले वन्यजीव अधिकारी?
वन्यजीव अधिकारी ने बताया कि ये अब तक देखे गए भालू में सबसे बड़ा भालू था। भालू को इस डेक ने काफी वक्त तक ठंड से बचाया। साथ ही पास में ही सेब का एक पेड़ भी था, जिससे भालू को थोड़े वक्त के लिए ही सही, पर खाना भी मिला होगा।












Click it and Unblock the Notifications