बिग बॉस से बाहर हुए स्वामी ओम को लाइव शो में पड़ा थप्पड़, वीडियो वायरल
बिग बॉस स बाहर होने के बाद स्वामी ओम अपने कारनामों की वजह से सूर्खियों में छाए हुए हैं। ताजा मामले में उन्होंने लाइव शो में महिला के साथ बदसलूकी की, जिसके बाद उन्हें खूब थप्पड़ पड़े।
मुंबई। बिग बॉस सीजन 10 से अपने कारनामों की वजह से बाहर हुए स्वामी ओम एक बार फिर से सूर्खियों में छा गए हैं। बाबा ने लाइव शो के दौरान महिला को अपशब्द कह दिए, जिसके बाद वहां लात-घूसे चलने लगे। स्वामी ओम को वहां मौजूद लोगों ने खूब जमकर पीटा और शो को होस्ट ने भी खूब फटकार लगाई। रिपोर्ट के मुताबिक बाबा एक न्यूज चैनल के स्टूडियो में टॉक शो में हिस्सा लेने पहुंचे थे।

शो के दौरान दर्शकों में बैठी एक महिला ने उनसे सवाल किया, जिसके जवाब में स्वामी ओम ने महिला के साथ बदसलूकी की और उसे अपशब्द कहे। स्वामी ओर को शो के होस्ट ने काफी रोकने की कोशिश की, लेकिन वो अपनी आदत के अनुरुप रुके नहीं। शो में शामिल हुए एक और धार्मिक गुरु ने उन्हें रोकने की कोशिश की, लेकिन स्वामी ओम के साथ आए उनके चेले ने उन्हें रोक दिया, जिसके बाद दोनों में मारपीट शुरू हो गई। जिसके बाद तो दोनों ही ओर से लात-घूसे, थप्पड़ चलने लगे।
इसी दौरान स्वामी ओम को लोगों ने खूब पीटा और वो शो के दौरान फर्श पर जाकर गिर पड़े। हलांकि ये कोई पहला मामला नहीं थी, जब लाइव शो में स्वामी का ड्रामा हुआ हो। इससे पहले भी स्वाी अपनी करतूत सबको दिखा चुके हैं। इससे पहले उन्होंने शो के दौरान एंकर से ही बदसलूकी की और उसके मुंह पर पानी फेंक दिया था। जब लोगों ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो स्वामी ओम वहीं रोने लगे। उनका ड्रामा देखकर वहां मौजूद हर कोई हैरान रह गया। देखिए बिग बॉस के बवाली बाबा का वीडियो...












Click it and Unblock the Notifications