खुद को डॉक्टर बताकर 15 औरतों से की शादी, खराब अंग्रेजी ने ऐसे खोली शख्स की पोल
Man marries to 15 woman: एक हैरतअंगेज मामले में बेंगलुरु के एक शख्स ने एक नहीं दो नहीं बल्कि 15 महिलाओं से शादी की। शख्स ने धोखे से महिलाओं को फंसाया और उनसे शादी की।
बेंगलुरु के बनशंकरी के रहने वाले महेश केबी नायक को रविवार को मैसूर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। टीओआई की खबर के मुताबिक, 35 वर्षीय नायक ने साल 2014 से कम से कम 15 महिलाओं से शादी की है और उनके नकदी और आभूषण लेकर भाग गया है।

आपको जानकर हैरानी होगी कि शख्स ने 15 से ज्यादा महिलाओं से शादी कर उन्हें ठग लिया। शख्स ने खुद को डॉक्टर और इंजीनियर बताकर इन महिलाओं से शादी की। लेकिन जल्द ही इस शख्स की असलियत का सबको पता लग गया और कैसे पता लगा, ये काफी हैरत भरा है।
ऐसे खुली शख्स की पोल
इस साल की शुरुआत में शख्स ने एक महिला से शादी की थी। महेश की गिरफ्तारी मैसूर की एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर महिला द्वारा शिकायत दर्ज कराने के बाद गिरफ्तार किया गया था। एक अन्य महिला को शख्स ने झूठमूठ बोलकर धोखे में रखा था और शादी की थी। उस महिला ने भी पुलिस से संपर्क किया।
शहर की पुलिस ने संदिग्ध का पता लगाने के लिए एक टीम गठित की और फिर उसे तुमकुरु से गिरफ्त में लिया। TOI की एक रिपोर्ट के मुताबिक, महेश ने महिलाओं को लुभाने के लिए ऑनलाइन साइट पर एक नकली प्रोफाइल बनाई और खुद को उसमें एक इंजीनियर या फिर डॉक्टर बताया। इतना ही नहीं तुमकुरु में उसने एक नकली क्लीनिक भी बनाया और अपने दावे को सच साबित करने के लिए एक नर्स को भी काम पर रखा।
कई महिलाएं उसके जाल में फंस गई लेकिन कईयों को उसकी खराब अंग्रेजी के चलते शक भी हुआ। जब कई महिलाओं ने उसकी खराब अंग्रेजी सुनी तो शादी के प्रस्ताव से इंकार कर दिया। पुलिस के अनुसार, महेश ने 15 महिलाओं से शादी की और इन शादियों से उसके चार बच्चे भी हैं। वो अपनी पत्नियों से बहुत कम मिलता था और जिन महिलाओं से उसने शादी की थी, उनमें से अधिकतर पढ़ी लिखी नौकरीपेशा थीं।
रिपोर्ट के मुताबिक, ज्यादातर पीड़ितों को इस बात का अहसास भी हुआ कि उनके साथ धोखाधड़ी की है लेकिन शर्मिंदगी के डर से उन्होंने इसकी शिकायत नहीं की।












Click it and Unblock the Notifications