Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

पैसे लेकर लोगों के बिस्तर गर्म करती है ये महिला, 1 घंटे का चार्ज सुनकर उड़ जाएंगे होश

महिला का अनोखा काम, 1 घंटे तक बिस्तर पर लेटकर उसे गर्म करने के लिए लेती है मोटी रकम, साथ रखती है पैनिक बटन।

नई दिल्ली। काम कोई छोटा या बड़ा नहीं होता। मकसद सबका पैसा कमाना होत है। लेकिन आज जिस काम के बारे में हम बात करने जा रहे हैं यकीनन इससे पहले आपने नहीं सुना होगा। सर्दी के दिनों में कोई ठंडे बिस्तर पर नहीं सोना चाहता है। सब चाहते हैं कि उनके सोने से पहले उनका बिस्तर गर्म हो। अगर आप भी ऐसा चाहते हैं तो ये संभव है। आपको एक फोन घुमाकर बेड वॉर्मर को बुलाना होगा। हलांकि इससे लिए आपको अच्छी-खासी फीस चुकानी होगी।

Bed Warmed: This woman warmed your bed on paying high cost

जी हां ये संभव है। 21 साल की विक्टोरिया इवाचोया ये अनोखा काम करती है। वो लोगों के लिए उनके बिस्तर को गर्म करती है और उस के बदले में मोटी फीस लेती है। रूस की रहने वाली विक्टोरिया का ये बिजनेस है और वो इसमें काफी सफल भी रही है। विक्टोरिया को आप अपने घर या होटल में बिस्तर गर्म करने के लिए बुला सकते हैं। लोग फोन पर इनकी बुकिंग करते हैं और वो आकर एक घंटे तक आपके बिस्तर को गर्म करती है। विक्टोरिया हमेशा अपने साथ पैनिक बटन रखती हैं। ताकि किसी आपात स्थिति में सिक्योरिटी को बुलाया जा सके।

विक्टोरिया के मुताबिक वो एक घंटे बिस्तर पर सोना का और उसे गर्म करने के लिए 65 यूरो यानी करीब 4500 रुपए लेती है, जबकि महीने के हिसाब से 1350 यूरो यानी करीब 1 लाख रुपए चार्ज करती हैं। विक्टोरिया के मुताबिक उनकी इस अनोखी सर्विस के लिए कस्टमर्स की लंबी लाइन लगी हुई है। बढ़ती मांग को देखते हुए अब उन्होंने अपनी एक टीम बना ली है, जो अलग-अलग इलाकों में जाकर लोगों के लिए बेड गर्म करती है। विक्टोरिया ने बताया कि इस दौरान किसी भी तरह का फिजिकल कॉन्टैक्ट नहीं होता है। लोग चाहे तो उनसे बात कर सकते है, लेकिन फिजिकल टच करने पर पूरी तरह पाबंदी होती है।

विक्टोरिया ने बताया कि पहले वो ये सेवा सिर्फ पुरुष को देती थी, लेकिन डिमांड बढ़ने पर वो महिलाओं को भी ये सर्विस देने लगी है। विक्टोरिया को इस अनोखे काम का आइडिया एक किताब से आया था। अब वो इस काम से लाखों कमा रही है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+