इस रेलवे स्टेशन पर नहीं है नंबर 1 प्लेटफॉर्म, सीधे नंबर 2 से होती है शुरुआत, जानें वजह

Railway Knowledge: बिहार में एक ऐसा रेलवे स्टेशन भी है जहां प्लेटफॉर्म नंबर 1 नहीं है बल्कि प्लेटफॉर्म नंबर 2 से इसकी शुरुआत होती है।

Barauni Junction

Barauni Junction Platform Number 1: दुनिया में रेल नेटवर्क के मामले में भारत चौथे नंबर पर है। भारत का रेल नेटवर्क 70,225 km का है और ट्रैक की लम्बाई 1,26,366 km है साथ ही लगभग 71% रूट्स इलेक्ट्रिफाइड हैं। देश में लाखों लोग रोजाना एक राज्य से दूसरे राज्य या अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए ट्रेन का सहारा लेते हैं। देश में ट्रेन कनेक्टिविटी के लिए कई जंक्शन और स्टेशन बनाए गए हैं। इसी तरह रेलवे से जुड़ी कई अहम जानकारी है जो कि शायद ही पता हो। क्या आपको पता है कि देश में एक ऐसा रेलवे स्टेशन भी है जहां नंबर 1 प्लेटफॉर्म नहीं है।

बिहार के बरौनी जंक्शन पर नंबर 1 प्लेटफॉर्म नहीं है
जी हां बिहार राज्य के बेगूसराय जिला स्थित बरौनी जंक्शन पर नंबर 1 प्लेटफॉर्म है ही नहीं। यहां सीधे 2 नंबर प्लेटफॉर्म पर ट्रेन आती है। कई बार लोग एक नंबर प्लेटफॉर्म खोजने की कोशिश करते हैं लेकिन वह मौजूद ही नहीं है। अगर किसी ट्रेन को रुकनी है तो वह प्लेटफॉर्म नंबर 2 से लेकर 9 तक ही रुकेगी।

Recommended Video

      India का एक ऐसा State, जहां सिर्फ एक ही Railway Station मौजूद है | वनइंडिया हिंदी

      क्या है वजह?
      दरअसल, जब बरौनी जंक्शन का निर्माण हुआ था तब केवल नंबर 1 प्लेटफॉर्म ही था लेकिन जब रेलवे स्टेशन के विस्तार की बात आई तो तब उस समय और जमीन की जरूरत थी। जिस वजह से 2 किलोमीटर आगे आकर जंक्शन का निर्माण करना पड़ा। फिर इस प्लेटफॉर्म पर सिर्फ मालगाड़ी रुकने लगी। बाद में फिर इस प्लेटफॉर्म का उपयोग करने के लिए इसका नाम न्यू बरौनी जंक्शन कर दिया गया। बता दें कि बरौनी जंक्शन पूर्व मध्य रेलवे के सोनपुर डिवीजन में एक रेलवे स्टेशन है।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+