तेज हवा के झोंके से इस शख्स के साथ हुई ऐसी घटना कि लोग नहीं रोक पाए अपनी हंसी, वायरल हुआ वीडियो

नई दिल्ली, फरवरी 21। सोशल मीडिया पर कुछ दिनों से एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। यूट्यूब और ट्विटर पर इस वीडियो को लगातार शेयर किया जा रहा है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि तेज हवा के एक झोंके ने एक आदमी की विग को उड़ा दिया। उसकी विग उसके सिर से जैसे ही उड़ी, वो आदमी उसके पीछे-पीछे भागता दिखा। इंटरनेट पर इस वीडियो को देख खूब लोट-पोट हो रहे हैं।

इंग्लैंड का है ये वीडियो

इंग्लैंड का है ये वीडियो

जानकारी के मुताबिक, यह वीडियो इंग्लैंड के बार्नस्टेपल शहर का है, जहां शुक्रवार को तेज हवाएं चली। आमतौर पर ऐसी हवाएं किसी तूफान के आने पर चलती हैं। बार्नस्टेपल के डेवोन निवासी साइमन विल्क्स एक कार पार्क में खड़े थे। तेज हवाओं ने उनकी विग को उनके सिर से हवा में उड़ा दिया। साइमन विग के पीछे-पीछे भागते हुए दिखे। इस घटना को देखने के बाद लोग लोट-पोट हो रहे हैं।

यह वीडियो साइमन के दोस्त ने बनाया

यह वीडियो साइमन के दोस्त ने बनाया

साइमन के साथ हुई इस घटना को उनके दोस्त जेमी ने अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया। जेमी बैकग्राउंड में हंसते हुए भी नजर आ रहे हैं। वो कह रहे हैं कि अब उसे विग का पीछा करना होगा। इस वीडियो को देख लोग खूब हंस रहे हैं और मजेदार कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट किया है कि इस व्यक्ति के लिए एयर से ज्यादा हेयर महत्वपूर्ण हैं।

यूनिस तूफान के कारण 400 से अधिक फ्लाइट्स रद्द

यूनिस तूफान के कारण 400 से अधिक फ्लाइट्स रद्द

आपको बता दें कि ब्रिटेन में पिछले दिनों आया तूफान यूनिस इस दशक का सबसे घातक तूफान था। इसकी वजह से सभी उड़ानें रद्द कर दी गईं और सैंकड़ों स्कूल बंद कर दिए गए। इस बीच लाखों लोगों को घरों में रहने को कहा गया। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, यूके में इस तूफान की वजह से 400 से अधिक फ्लाइट रद्द कर दी गईं हैं।

ये भी पढ़ें: महिला स्ट्रिपर ने खोला एडल्ट इंडस्ट्री का सबसे बड़ा राज, बताया कमाई से जुड़ा ये काला सच

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+