'बाहुबली समोसा' चैलेंज जिसके आगे दूर-दूर तक नहीं टिकता कोई, खाने पर ₹51000 इनाम
नई दिल्ली, 08 जून। भारत में एक समोसा अब चर्चा का विषय बन चुका है। ये ऐसा बाहुबली है जिसे अब तक किसी ने मात नहीं दी है। इसलिए इसे बाहुबली समोसा नाम दिया गया है। ये ईटिंग कंपटीशन में भाग लेने वाले लोगों के लिए चुनौती बन गया है।

₹1100 में तैयार होता है बाहुबली समोसा
उत्तर प्रदेश के मेरठ में एक मिठाई की दुकान है। जहां बाहुबली समोसा तैयार किया जाता है। इस समोसे को तैयार करने में आम समोसे की तुलना में काफी खर्च लगता है। 8 किलो का समोसा तैयार करने के लिए 1,100 रुपए खर्च हो जाते हैं।

समोसे की भीतर होती हैं ये चीजें
इस समोसे को भारी के साथ स्वादिष्ट भी बनाया जाता है। इसें आलू, पनीर, मटर और सूखे मेवे भरे जाते हैं। इसके लिए बाकायदा एक भारी भरकम कड़ाही में तेल डाला जाता और जब तेल गर्म हो जाता है तो उसमें समोसे पकाए जाते हैं। इसे 30 मिनट के अंदर कड़ाही से निकाल लिया जाता है।

बाहुबली समोसे को खाने पर ईनाम
बाहुबली समोसा बनाने वाले इसे पूरा खाने वाले बाहुबली की तलाश कर रहे हैं। लेकिन अब तक कोई नहीं मिला जो 8 किलो के समोसे को पूरा खा सके। इसे पूरा खाने के लिए 51 हजार रुपये का ईनाम भी रखा गया है।

मेरठ में बनता है बाहुबली समोसा
मेरठ में मिठाई की दुकान कौशल स्वीट्स की ओर से ये समोसा बनवाया जाता है। दुकान के मालिक शुभम का कहना है कि वो समोसे को खबरों में लाने के लिए कुछ अलग करना चाहते थे। इसलिए उन्होंने इस तरह का समोसा बनाने की शुरुआत की है। पहले उन्होंने चार किलो का समोसा और फिर आठ किलो का समोसा बनाया है।

अब तक बाहुबली समोसा खाने में कोई सफल नहीं
दुकान के मालिक का कहना है कि अब तक कोई भी बाहुबली समोसा खाने की चुनौती में सफल नहीं हो पाया है। यह कोशिश की जा रही है कि प्रतिभागी और इसे खाने की कोशिश करें। अब 10 किलो का समोसा बनाने की योजना बनाई जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications